फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ritu takes first place in the scientific Rangoli competition.

Kaithal News: वैज्ञानिक रंगोली प्रतियोगिता में ऋतु प्रथम

Thu, 20 Aug 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Ritu takes first place in the scientific Rangoli competition.
आरकेएसडी कालेज में प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी। कालेज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय कैथल के भौतिकी विभाग की ओर से इंडियाज स्पेस ओडिसी: सेलिब्रेटिंग इसरो ग्लोरियस अचीवमेंट्स विषय पर वैज्ञानिक रंगोली व ई-पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वैज्ञानिक रंगोली प्रतियोगिता में कुल तीन प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें ऋतु ने प्रथम, रितिका ने द्वितीय तथा हिमाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ई-पोस्टर प्रतियोगिता में कुल 11 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने गगनयान, मंगलयान, चंद्रयान व आदित्य एल-1 सहित भारत के विभिन्न अंतरिक्ष अभियानों पर चर्चा करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रस्तुतीकरण श्रेणी में तनिषा ने प्रथम, विशाल ने द्वितीय और मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वैज्ञानिक विषय-वस्तु श्रेणी में महक ने प्रथम, हिमानी ने द्वितीय तथा अमनप्रीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, समग्र श्रेणी में प्रदर्शन के आधार पर मयंक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की गौरवशाली उपलब्धियों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रति जागरूकता व रुचि उत्पन्न करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल व अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. राजबीर पराशर के स्वागत संबोधन से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed