{"_id":"6a86079530d350b090005a6a","slug":"first-dengue-case-detected-pregnant-woman-infected-kaithal-news-c-245-1-kht1014-153966-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डेंगू का मिला पहला मामला गर्भवती महिला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डेंगू का मिला पहला मामला गर्भवती महिला संक्रमित
Thu, 20 Aug 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर बने पानी के टैंक में लारवा की जांच करते कर्मचारी। स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में बुधवार को डेंगू का पहला मामला सामने आया। गांव सिसमोर निवासी 34 वर्षीय गर्भवती महिला डेंगू संक्रमित पाई गई हैं। वह आठ माह की गर्भवती हैं और सामान्य जांच करवाने के लिए 14 अगस्त को कैथल आई थी।
महिला के पति ने बताया कि उसको पैरों में एलर्जी की शिकायत थी और उसी की जांच के लिए उन्होंने डॉक्टर को बोला था। जांच के दौरान प्लेटलेट्स कम मिलने पर डॉक्टरों ने डेंगू की जांच कराने की सलाह दी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
उनका कहना है कि पत्नी की तबीयत सामान्य है और उन्हें बुखार भी नहीं है। वहीं स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। संक्रमित मिलने वाली महिला के घर के आसपास डेंगू का लार्वा न पनपे इसके लिए विशेष अभियान चलाकर घरों की जांच व फोगिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन
अब तक 646 नमूने लिए जा चुके : वर्ष 2026 में अब तक 646 डेंगू के लिए रक्त के नमूने की जांच हो चुकी है। विभाग की टीम की ओर से मंगलवार को भी 11 नमूने जांच के लिए गए थे, जिनमें से एक महिला संक्रमित मिली है। अब तक 2192 घरों में डेंगू का लार्वा मिल चुका है। बुधवार को भी 28 घरों में डेंगू का लार्वा मिला। विभाग ने लार्वा को नष्ट करने के साथ ही संबंधित घरों को नोटिस भी जारी किए हैं।