फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Machine for producing granules from polythene installed at Dhand.

Kaithal News: ढांड में पाॅलिथीन से दाना बनाने की मशीन स्थापित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Machine for producing granules from polythene installed at Dhand.
ढांड ब्लॉक में रखी पॉली​थिन से दाना बनाने की मशीन। संवाद
विक्रम पूनिया
विज्ञापन

कैथल। ग्रामीण क्षेत्र के लिए सबसे बड़ी समस्या बने प्लास्टिक व पाॅलिथीन को प्रशासन कमाई का जरिया बनाने की दिशा में बढ़ रहा है। ढांड ब्लॉक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के तहत पॉलिथिन से दाना बनाने की मशीन स्थापित की गई है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ये जिले की पहली मशीन है जो ढांड में लगने जा रही है।
ये ढांड में कामयाब रही तो फिर हर सभी सात ब्लॉकों में ऐसी मशीनें लगाई जाएंगी। मशीन के लिए अब सिर्फ बिजली कनेक्शन बाकी है। कनेक्शन मिलते ही मशीन से दाना तैयार करने का काम शुरू हो जाएगा। पंचायतों से एकत्रित पाॅलिथीन को मशीन में प्रोसेस कर उपयोगी दाने में बदला जाएगा, जिसे आगे पीडब्ल्यूडी विभाग को सौंपा जाएगा और इसका सड़क निर्माण सहित अन्य कार्यों में इस्तेमाल करने की योजना है।
विज्ञापन

ढांड ब्लॉक जिले में सबसे छोटे ब्लॉक में शामिल है। यहां सिर्फ 27 ग्राम पंचायते हैं और जिनमें से 24 ग्राम पंचायतों में डोर टू डोर कचरा इक्ट्ठा किया जा रहा है। इतना ही नहीं 27 में से 25 ग्राम पंचायतों में कचरा शेड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 हजार किलो पाॅलिथीन हो चुका इक्ट्ठा : ढांड ब्लॉक के गांव से अब तक करीब 2 हजार किलो पाॅलिथीन पहले ही इक्ट्ठा किया जा चुका है। हालांकि प्लास्टिक जो है वो ब्लॉक स्तर तक नहीं पहुंच रहा है क्योंकि वो ग्राम पंचायतों में हाथों हाथ बिक जाता है। पाॅलिथीन को सीधे दाने में बदलने के बजाय मशीन में चार चरणों से गुजारा जाएगा। संवाद

ढांड ब्लॉक में रखी पॉलीथिन से दाना बनाने की मशीन। संवाद

ढांड ब्लॉक में रखी पॉलीथिन से दाना बनाने की मशीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed