{"_id":"6a32f0e2c4883690860108cd","slug":"deenbandhu-sir-chhotu-ram-park-to-be-built-in-pai-kaithal-news-c-245-1-kn11005-151018-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पाई में बनेगा दीनबंधु सर छोटूराम पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पाई में बनेगा दीनबंधु सर छोटूराम पार्क
विज्ञापन
पार्क निर्माण के लिए डाली जा रही मिट्टी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाई। ग्राम पंचायत पाई ने गांव के सौंदर्यीकरण और विकास को नई दिशा देने की पहल शुरू की है। इसी कड़ी में गांव के अंदर करीब दो एकड़ भूमि पर दीनबंधु सर छोटूराम पार्क बनाने की योजना तैयार की गई है। पार्क निर्माण के लिए ग्राम पंचायत ने सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है और मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
गांव की सरपंच राजबाला और सरपंच प्रतिनिधि नरेश ढुल ने बताया कि गांव के विकास को ध्यान में रखते हुए पार्क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह पार्क नए बस स्टैंड के सामने पंचायत भवन के निकट पंचायत की लगभग दो एकड़ खाली भूमि पर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले इस स्थान का उपयोग गांव के कुछ घरों के गंदे पानी की निकासी के लिए किया जाता था लेकिन सीवरेज व्यवस्था बनने के बाद यहां पानी की निकासी बंद हो गई।
उन्होंने बताया कि यह जमीन सड़क स्तर से काफी नीचे थी। कुछ समय पहले दाब वाले तालाब से निकाली गई मिट्टी डालकर इसका भराव कराया गया है जिससे पार्क निर्माण के लिए भूमि को तैयार किया जा सके।
विज्ञापन
सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि कुछ माह पहले सांसद सुभाष बराला गांव के दौरे पर आए थे। उस दौरान उन्होंने गांव के विकास कार्यों के लिए 15 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की थी। अब इस राशि का उपयोग पार्क निर्माण में किया जाएगा। इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर संबंधित विभाग को भेज दिया गया है और जल्द ही यह राशि ग्राम पंचायत को मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि पार्क के चारों ओर दीवार निर्माण, ग्रिल लगाने और अन्य सुविधाएं विकसित करने में काफी खर्च आएगा। ऐसे में 15 लाख रुपये पर्याप्त नहीं होंगे। इसी को देखते हुए ग्राम पंचायत ने अतिरिक्त सहायता के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है और मंजूरी मिलने का इंतजार है।