{"_id":"69c997c60d6925a0ce058a61","slug":"e-scooter-is-becoming-the-new-choice-of-people-kaithal-news-c-245-1-kn11005-147121-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ई-स्कूटी बन रही लोगों की नई पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ई-स्कूटी बन रही लोगों की नई पसंद
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
कैथल के अंबाला रोड स्थित दुकान में रखी ई-स्कूटी
- फोटो : credit
विज्ञापन
कैथल। युद्ध के दौरान पेट्रोल-डीजल के संकट के कारण अब लोगों का रुझान तेजी से ई-स्कूटर की ओर बढ़ने लगा है। जिले में इन दिनों ई-स्कूटर शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। हालात ऐसे हैं कि हर दिन करीब 6 से 7 लोग ई-स्कूटर के बारे में जानकारी लेने के लिए शोरूम पर पहुंच रहे हैं। इस बढ़ती मांग को देखकर दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। अंबाला रोड स्थित ई-स्कूटी शोरूम संचालक मोहित ने बताया कि पहले जहां दिनभर में एक-दो ग्राहक ही आते थे, वहीं अब रोजाना 15 लोग ई-स्कूटर के फीचर्स, कीमत और बैटरी बैकअप के बारे में पूछताछ करने आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि युद्ध के कारण लॉकडाउन की भी आशंका है। इसलिए पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी कतार देखी जा रही है। ऐसे में इस लाइन से बचने के लिए लोग ई-स्कूटी का रुख कर रहे हैं। मोहित ने कहा कि पिछले 10 दिनों में उन्होंने 15 ई-स्कूटी बेची है। ग्राहकों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च से उनकी जेब पर भारी बोझ पड़ रहा था। ऐसे में ई-स्कूटी एक किफायती विकल्प बनकर सामने आया है। भगत सिंह कॉलोनी निवासी रोहित ने बताया कि वह रोजाना 20-25 किलोमीटर का सफर करते हैं, जिससे पेट्रोल पर काफी खर्च हो जाता था। अब उन्होंने ई-स्कूटी लेने का मन बना लिया है, जिससे खर्च में काफी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि भले ही इसकी कीमत आम स्कूटी के मुकाबले ज्यादा हो लेकिन यह समय और पैसे दोनों की बचत करती है।
-- -- -- -- -- -
- दुकानदार प्रवीण ने बताया कि पेट्रोल के दाम बढ़ने से लोग अब सस्ता और टिकाऊ विकल्प ढूंढ रहे हैं, जिसमें ई-स्कूटी सबसे बेहतर साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि ई-स्कूटी की माइलेज भी अच्छी होती है और समय व पैसे दोनों की बचत होती है। बाजार में इसकी बेस मॉडल की कीमत 55 हजार से शुरू होती है और हाई फीचर वाली ई-स्कूटी की कीमत 80 हजार से शुरू होकर एक लाख 25 हजार तक होती है।
- दुकानदार रवि ने बताया कि पिछले एक महीने में ई-स्कूटी की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। खासकर युवाओं और नौकरीपेशा लोग ई-स्कूटी पसंद कर रहे हैं। कई लोग तो अब पेट्रोल वाहन खरीदने के बजाय सीधे ई-स्कूटर को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। अगर पेट्रोल-डीजल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो आने वाले समय में ई-वाहनों की मांग और तेजी से बढ़ेगी। संवाद
Trending Videos

एसपी ऑफिस में घुसा ‘घोड़ा पछाड़’ सांप, प्रधान आरक्षक-ड्राइवर ने रिस्क लेकर किया रेस्क्यू।- फोटो : credit