सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Elderly man dies after being hit by a train engine.

Kaithal News: ट्रेन इंजन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by a train engine.
साहब सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कैथल। पूंडरी निवासी 65 वर्षीय साहब सिंह की बुधवार सुबह करीब पांच बजे नए रेलवे हाल्ट के निकट ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई। वे रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी अचानक इंजन की चपेट में आ गए।

घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीपैड मोबाइल से हुई शिनाख्त
मृतक की शुरू में पहचान नहीं हो सकी थी। तलाशी के दौरान उनके पास एक कीपैड मोबाइल फोन मिला। जीआरपी कर्मियों ने फोन में मौजूद नंबरों पर संपर्क किया। एक नंबर साहब सिंह के दामाद का निकला। पुलिस ने फोटो भेजकर मृतक की पहचान की पुष्टि करवाई जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


रात को घर से निकले थे साहब सिंह
जीआरपी चौकी के जांच अधिकारी करण सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि साहब सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। सोमवार रात वह घर से निकल गए थे और बाद में कैथल पहुंच गए। इस दौरान नए रेलवे हाल्ट के समीप यह दुर्घटना हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
------

साहब सिंह की फाइल फोटो।

साहब सिंह की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed