सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Elderly man killed after being hit by speeding car; FIR registered.

Kaithal News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Elderly man killed after being hit by speeding car; FIR registered.
मृतक महिपाल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कैथल। शहर की डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए 71 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में डिफेंस कॉलोनी निवासी शुभम चौधरी ने बताया कि उनके पिता महिपाल चौधरी (71) रोजाना की तरह घर के निकट स्थित डेयरी पर अपने परिचितों से मिलने और हुक्का पीने के लिए पैदल जाते थे।

15 जून को वह किसी कार्य से असंध गए हुए थे। दोपहर करीब 2:45 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके पिता सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं और नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती हैं। सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे और गंभीर हालत को देखते हुए पिता को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। इसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात प्रत्यक्षदर्शी प्रवीण कुंडू निवासी रोहेड़ा से हुई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोपहर करीब 2:10 बजे गली नंबर 9/10, डिफेंस कॉलोनी करनाल रोड के पास करनाल की ओर से गलत दिशा में आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट कार ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके पिता को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार बाद में वह अपने पिता के पास निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताई। इसके बाद उन्हें दोबारा नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना के प्रभारी रमेश ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर जांच अधिकारी पहले नागरिक अस्पताल और फिर निजी अस्पताल पहुंचकर घायल की स्थिति की जानकारी ली थी। चिकित्सकों ने उस समय घायल को बयान देने के लिए अयोग्य घोषित किया था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ई-डीएआर एप पर दुर्घटना संबंधी विवरण दर्ज किया। मृतक के पुत्र के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106 और 281 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी हुई है।

मृतक महिपाल की फाइल फोटो।

मृतक महिपाल की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed