{"_id":"6a6b9db090350d33c902a9f6","slug":"errors-in-aadhaar-cards-complaints-regarding-social-security-pensions-kaithal-news-c-245-1-kht1014-153046-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आधार कार्ड में त्रुटियां, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आईं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आधार कार्ड में त्रुटियां, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आईं शिकायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखी। एसडीएम ने सभी शिकायतों को सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कुछ मामलों का मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए, जबकि शेष लंबित शिकायतों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के लिए कहा।
शिविर में आधार कार्ड में त्रुटियां, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, खेत से ट्रांसफार्मर स्थानांतरित कराने और स्कूल में शेड निर्माण जैसी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। एसडीएम ने अधिकारियों को आवश्यकतानुसार मौके पर जाकर निरीक्षण करने और तथ्यों के आधार पर शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर उसका उचित निष्कर्ष निकाला जाए और शिकायतकर्ताओं को सही व स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत पोर्टल पर अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। साथ ही सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचें, कार्यालय रिकॉर्ड व्यवस्थित रखें और अपने कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी समय कार्यालयों का निरीक्षण किया जा सकता है। एसडीएम ने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए एसडीएम कार्यालय में प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने लोगों से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।