{"_id":"6a6b9df6ada6e3c28200e425","slug":"yashika-secured-first-place-in-the-debate-competition-for-classes-6-8-and-priyansh-for-classes-9-11-kaithal-news-c-245-1-kht1014-153035-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वाद विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 में यशिका और 9 से 11 में प्रियांश प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वाद विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 में यशिका और 9 से 11 में प्रियांश प्रथम
विज्ञापन
विजेता विद्यार्थियों के साथ स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और आत्मविश्वास को विकसित करने के उद्देश्य से इंटर हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समसामयिक विषयों पर अपने प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विजेंद्र और अंजलि रही। उन्होंने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, तर्कशक्ति और प्रभावशाली प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। प्रतियोगिता के परिणामों में कक्षा 9 से 11 वर्ग में प्रियांश ने प्रथम और हरमन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 6 से 8 वर्ग में याशिका प्रथम और क्षिति द्वितीय स्थान पर रहीं।
निर्णायक मंडल ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, प्रभावी संवाद और आत्मविश्वास को मजबूत करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।