सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Everyone was mesmerized by the skills of the students in the program.

Kaithal News: कार्यक्रम में विद्यार्थियों का कौशल देखकर सब हुए मंत्रमुग्ध

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 01 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Everyone was mesmerized by the skills of the students in the program.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित पंचदिवसीय आर्य युवा वैदिक चेतना एवं योग शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने शिविर में सीखे कौशलों का प्रदर्शन किया। इन्हें देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में संस्कार पर खास जोर दिया गया।

समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़ ने मुख्य अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल पेशेवर सफलता तक सीमित न रहकर आदर्श एवं संस्कारी नागरिक बनने की दिशा में भी प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भजन गायन, डंबल, कराटे, लेजियम, दंड-बैठक, लाठी संचालन और योगाभ्यास जैसी गतिविधियों का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए शिविर को अनुशासन, आत्मविश्वास और वैदिक मूल्यों को विकसित करने वाला बताया।

क्षेत्रीय निदेशिका सुमन निझावन ने चरित्र निर्माण में ऐसे शिविरों की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं सतपाल आर्य ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि शारीरिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास जीवन में संतुलन लाता है।

इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। अंत में ध्वजावतरण और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed