{"_id":"69c446116aa9aa59450a361d","slug":"farmers-and-laborers-should-also-get-their-salaries-purna-singh-kaithal-news-c-18-1-knl1004-872682-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान-मजदूरों को भी मिले वेतन : पूर्ण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान-मजदूरों को भी मिले वेतन : पूर्ण सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूर्ण सिंह ने सांसदों की तर्ज पर किसान एवं मजदूर परिवारों को मासिक वेतन देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि जब जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को वेतन मिल सकता है तो आम जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए क्यों तरसना पड़े।
वह बुधवार को भगवान विश्वकर्मा धर्मशाला में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय राजपूत महासभा के युवा नेता सलिंद्र प्रताप के संयोजन में किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के संगठन पदाधिकारियों को 36 बिरादरी की ओर से सम्मानित भी किया गया।
ठाकुर पूर्ण सिंह ने कहा कि यदि मेहनतकश वर्ग के साथ इसी प्रकार भेदभाव जारी रहा तो उनके अधिकारों के लिए एक बार फिर बड़े आंदोलन खड़े हो सकते हैं। उन्होंने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का उल्लेख करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष हमेशा जन्म लेता है। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद थंबड़ सहित दीपांशु शर्मा, मोंटी राणा, प्रदीप जैलदार, डिंपल राणा, जंगा राम वाल्मीकि, हुक्म सिंह राणा, दीपक बेदी, राजेंद्र राणा, सन्नी राणा, शमशेर लांबा और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Trending Videos