सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmer's son duped of Rs 13 lakh by promising to send him to Canada

Kaithal News: किसान के बेटे को कनाडा भेजने का झांसा देकर 13 लाख की ठगी

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 01 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Farmer's son duped of Rs 13 lakh by promising to send him to Canada
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। जसवंती गांव निवासी एक किसान से उसके बेटे को कनाडा भेजने का झांसा देकर 13 लाख रुपये से ज्यादा की रकम ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता राम बिलास ने बताया कि अक्तूबर 2024 में उसकी मुलाकात सेक्टर-20 निवासी कपिल शर्मा से हुई थी। आरोपी ने खुद को वीजा कंसल्टेंट बताकर भरोसा दिलाया कि वह उसके बेटे अभिनूर को स्टडी वीजा पर कनाडा भेज देगा। इसके लिए उसने 26 लाख रुपये की मांग की। आरोपी के झांसे में आकर उसने बेटे के दस्तावेज और पासपोर्ट सौंप दिए तथा अलग-अलग बैंक खातों में कुल 26.21 लाख रुपये जमा करवा दिए। आरोपी कपिल शर्मा ने व्हाट्सएप से 15,540 डॉलर फीस जमा होने की फर्जी रसीद भेजकर लंबे समय तक परिवार को गुमराह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


12.70 लाख रुपये वापस मिले : पीड़ित ने कॉलेज से संपर्क कर फीस रिफंड की प्रक्रिया शुरू करवाई, जिसके बाद 12.70 लाख रुपये वापस मिल गए। इसके बावजूद शेष राशि अभी तक नहीं लौटाई गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह सुपारी देकर उसकी हत्या करवा देगा और खुद विदेश में होने का दावा किया। फिलहाल आरोपी कपिल शर्मा पुलिस की पकड़ से दूर है।

जब शिकायतकर्ता ने संबंधित कॉलेज से संपर्क कर सत्यापन किया, तो पता चला कि वहां केवल 1500 डॉलर ही जमा हुए थे। बाकी रकम का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। साथ ही यह भी सामने आया कि बेटे का वीजा 4 जून 2025 को ही रद्द हो चुका था, जिसकी जानकारी आरोपी ने छिपाए रखी। रुपये वापस मांगने पर आरोपी कपिल शर्मा टालमटोल करने लगा और कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी। उसने कुछ चेक भी दिए, लेकिन वे बैंक में बाउंस हो गए। आरोपी ने अलग-अलग कंपनियों के खातों का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेजों के जरिए विश्वास बनाए रखा।
आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद सिविल लाइन थाना कैथल में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) व 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सेक्टर-20 निवासी आरोपी कपिल शर्मा की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

-अनिल कुमार, एसआई, जांच अधिकारी

शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 7.05 लाख रुपये हड़पे
संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। ऑनलाइन निवेश में अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर एक युवक से 7 लाख 5 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने साइबर थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंद्रा कॉलोनी, पूंडरी निवासी शुभम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 जनवरी 2026 को उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए वीआईपी चैट ग्रुप-317 में जोड़ा गया। इसमें शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने के दावे किए जाते थे।

कुछ समय बाद आरोपियों ने उसे एक वेबसाइट लिंक भेजकर उसका वर्चुअल अकाउंट बनाया और निवेश के लिए प्रेरित किया। शुरुआत में उसने 10-10 हजार रुपये दो अलग-अलग यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर किए। इसके बाद वर्चुअल अकाउंट में मुनाफा दिखाया गया और थोड़ी राशि बैंक खाते में भी भेजी गई, जिससे उसका विश्वास बढ़ गया। आरोपियों ने विभिन्न बहानों से उससे लगातार बड़ी रकम जमा करवाई। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने अलग-अलग तिथियों में कई यूपीआई आईडी और बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए, जिसके बाद वर्चुअल अकाउंट में लाखों रुपये दिखाए जाने लगे।

जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने टैक्स और अन्य चार्ज के नाम पर और पैसे जमा कराने का दबाव बनाया। ठगी का एहसास होनेे के बाद इसके बाद उसने प्राथमिकी के साथ साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत दर्ज करवाई है।

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) के तहत साइबर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -सुरेंद्र सिंह, एसआई, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed