{"_id":"69f3ae96aa15bbe33b0ddfa0","slug":"population-15-lakh-only-7108-filled-the-information-kaithal-news-c-18-1-knl1004-896988-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आबादी 15 लाख... सिर्फ 7,108 ने भरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आबादी 15 लाख... सिर्फ 7,108 ने भरी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 01 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र पंडित
कैथल। जिले में स्व-गणना अभियान के तहत जिले की करीब 15 लाख की आबादी में से मात्र 7,108 लोगों ने ही पोर्टल पर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करवाई, जो कुल आबादी का एक प्रतिशत भी नहीं है। यह आंकड़ा वीरवार अपरह्न तीन बजे तक का है, जो जनगणना तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।
जमीनी स्तर पर लोगों को न तो प्रक्रिया की जानकारी है और न ही इसके महत्व का अंदाजा। दूसरी ओर अधिकारी बैठकों तक सीमित नजर आए। कागजों में जागरूकता अभियान चलाए गए, लेकिन वास्तविकता में आम नागरिक इससे अनभिज्ञ रहे।
अब फील्ड में उतरेगा अमला
स्व-गणना की कमजोर स्थिति के बाद प्रशासन ने अब पूरी तरह फील्ड वर्क पर जोर दिया है। जिले में 1840 प्रगणक (इम्यूनेटर) और 330 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं, जो एक मई से घर-घर जाकर डेटा एकत्र करेंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति गणना से छूट न जाए।
जनगणना कार्य के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। सत्र के बीच में शिक्षकों के गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगने से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ने की आशंका है। समाजसेवी रामेश्वर फौजी ने इसे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। संवाद
जनगणना के दौरान पूछे जाएंगे 33 सवाल
भवन नंबर या जनगणना नंबर, मकान नंबर, मकान के फर्श में इस्तेमाल प्रमुख सामग्री, (यानी कि फर्श सीमेंट का है, ग्रेनाइट है, मार्बल है), मकान की दीवार में इस्तेमाल सामग्री, मकान की छत में इस्तेमाल सामग्री, मकान का इस्तेमाल, मकान की हालत, परिवार क्रमांक, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के मुखिया का लिंग, जाति, (सामान्य, अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी), मकान के स्वामित्व की स्थिति, मकान में कमरों की संख्या, विवाहित दंपतियों की संख्या, पेयजल का सोर्स, पेयजल की उपलब्धता, बिजली का सोर्स, शौचालय की उपलब्धत, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानघर की उपलब्धता, गैस कनेक्शन, खाना पकाने का मुख्य ईंधन, रेडियो/ट्रांजिस्टर / टीवी, इंटरनेट की सुविधा, लैपटॉप /कंप्यूटर, टेलीफोन/मोबाइल/स्मार्ट फोन, साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल, कार/ जीप / वैन, मुख्य अनाज तथा मोबाइल नंबर।
Trending Videos