{"_id":"69f3ae56b1c8ea6b760b84bc","slug":"pleasant-weather-with-cool-breeze-kaithal-news-c-18-1-knl1004-896987-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 01 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे जिले के लिए पिछले कुछ दिन राहत भरे साबित हुए हैं। बीते चार दिनों में मौसम के मिजाज में आए बदलाव के चलते तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और अधिकतम तापमान घटकर 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
वीरवार को आसमान में उमड़ते बादलों और बीच-बीच में हुई हल्की बूंदाबांदी ने न केवल वातावरण को ठंडा किया, बल्कि लोगों को चिलचिलाती धूप से भी राहत दिलाई।
अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। चार दिन पहले जहां रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, वह अब गिरकर करीब 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जिले के कई क्षेत्रों में हुई हल्की बूंदाबांदी ने वातावरण में जमी धूल को काफी हद तक साफ कर दिया है। हालांकि बारिश तेज नहीं थी, लेकिन इससे स्थानीय स्तर पर गर्मी के प्रभाव में कमी आई है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र के अनुसार, अगले 48 से 72 घंटों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का असर बना रहेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
Trending Videos