सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fog in the morning... feeling cold, heat in the afternoon

Kaithal News: सुबह धुंध... ठंड का अहसास, दोपहर में गर्मी

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 22 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Fog in the morning... feeling cold, heat in the afternoon
विज्ञापन
कैथल। दो दिन की बारिश के बाद मौसम के बदले मिजाज ने एक बार फिर ठंड का एहसास करा दिया है। शनिवार सुबह क्षेत्र में धुंध छाई रही, जिससे ठंड फिर से महसूस हुई, वहीं दिन चढ़ने के साथ निकली धूप ने लोगों को राहत दी।
Trending Videos


मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह धुंध के कारण दृश्यता कम रही और सैर पर निकले लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर होते-होते आसमान साफ हुआ और चटख धूप से वातावरण में गर्माहट बढ़ी। हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल छाए रहने से दिनभर धूप-छांव का सिलसिला चलता रहा। शाम के समय फिर बादल छा गए, जिससे बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले सप्ताह में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के रूप में देखने को मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed