सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two Arrested for Illicit Liquor Trade; 350 Liters of Fermenting Wash Seized

Kaithal News: शराब का धंधा करने में दो काबू, 350 लीटर लाहन बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Two Arrested for Illicit Liquor Trade; 350 Liters of Fermenting Wash Seized
विज्ञापन
कैथल। कैथल पुलिस अवैध रूप से शराब का धंधा करने के आरोप में दो अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को काबू किया है। पकड़े गए इन लोगों के कब्जे से पुलिस ने 350 लीटर लाहन बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर डेरा गरजा सिंह कैथल निवासी गुरनाम सिंह व संगत सिंह के मकान पर दबिश देकर आरोपी गुरनाम सिंह व संगत सिंह को काबू किया है। जांच दौरान गुरनाम सिंह के मकान में प्लास्टिक के ड्रम से 200 लीटर लाहन व संगत सिंह के मकान में प्लास्टिक ड्रम से 150 लीटर लाहन बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में अलग-अलग मामले दर्ज करके पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Trending Videos



एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने का आरोपी पकड़ा

कैथल। कलायत क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना नाम राजथल गांव जिला हांसी निवासी प्रदीप कुमार उर्फ बोना बताया। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि गांव जुलानी खेड़ा निवासी होशियार सिंह ने नौ मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह दोपहर एक बजे के करीब कलायत में एटीएम बूथ से रुपये निकालने गया था। वह पहले एसबीआई के एटीएम पर गया लेकिन वहां रुपये निकालने में उसे दिक्कत आई। इसके बाद वह पास ही स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर गया, यहां पहले से मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मदद करने के बाद उसका एटीएम कार्ड ले लिया। इसी दौरान उसने उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसे दूसरा कार्ड थमा दिया। कुछ समय बाद जब उसने अपने खाते की जांच की तो उसमें से 20 हजार रुपये निकाले जाने का पता चला। आरोपी को अदालत में पेश करके व्यापक पूछताछ के लिए 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मारपीट करने के मामले में बेल जंपर आरोपी को पकड़ा
कैथल। पीओ स्टाफ इंचार्ज एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई राजकुमार ने मारपीट के एक मामले में भगोड़ा घोषित आरोपी खेड़ी सिबलवाली गांव निवासी गुरमीत उर्फ अमित को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि आरोपी पर 10 मई 2024 को बस अड्डा किठाना पर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर चोट मारने व गाड़ी के शीशे तोड़ने का आरोप है। इस संबंध में थाना राजौंद में प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी गुरमीत को पुलिस द्वारा उक्त मामले में गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया था लेकिन आरोपी न्यायालय से जमानत लेने के बाद न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था। न्यायालय ने आदेश की अवहेलना करने के आरोप में 29 जनवरी 2026 को उसे पीओ घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed