{"_id":"69c2ff4e34131e4ab808e3aa","slug":"the-suns-heat-has-intensified-the-scorching-glare-is-making-the-heat-truly-felt-kaithal-news-c-245-1-kht1013-146865-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तेज हुई सूरज की तपिश, चिलचिलाती धूप करा रही गर्मी का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तेज हुई सूरज की तपिश, चिलचिलाती धूप करा रही गर्मी का अहसास
विज्ञापन
कैथल-करनाल रोड से होकर गुजरते वाहन।
विज्ञापन
कैथल। मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। मार्च के खत्म होने के साथ ही अब लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी का अहसास कराने लगी है। तीन दिन में ही अधिकतम तापमान 26 से बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है, इससे यह स्पष्ट हो गया है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। पिछले कुछ दिनों तक बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ था, लेकिन अब अचानक बढ़े तापमान ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं।
दोपहर के समय सूरज की तपिश तेज हो रही है। दिन के समय तापमान 31 डिग्री तक पहुंचने के कारण लोग अब पंखे और कूलरों का सहारा लेने लगे हैं। मौसम के जानकार डाॅ. रमेश चंद्र का कहना है कि आने वाले दिनों में यह पारा और भी चढ़ सकता है, जिससे गर्मी बढ़ेगी। केवल दिन का तापमान ही नहीं, बल्कि रात के तापमान यानी न्यूनतम पारे में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो न्यूनतम तापमान पिछले हफ्ते तक 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, वह अब बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। रातें अब पहले जैसी ठंडी नहीं रहीं, जिससे वातावरण में गर्माहट बनी हुई है।
तेज हवा से मिली मामूली राहत
तपिश के बीच राहत की बात यह है कि हवा की रफ्तार ने बढ़ते तापमान के प्रभाव को थोड़ा कम किया है। वर्तमान में 19 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा के कारण दोपहर की चुभन में कुछ कमी महसूस की जा रही है। यदि हवा न चलती तो धूप और भी ज्यादा बेहाल कर सकती थी। अभी इन तेज हवाओं के कारण फिलहाल लू जैसी स्थिति नहीं बनी है।
सावधानी और बचाव
अचानक बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने का खतरा रहता है। डॉक्टर अमरिंद्र की सलाह है कि लोग ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें और सीधी धूप से बचें। बढ़ते तापमान और तेज हवाओं के इस दौर में शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होने की संभावना रहती है, इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
Trending Videos