{"_id":"69c2fff000065f4d81088c23","slug":"10500-png-consumers-must-give-up-lpg-burden-on-11250-connections-to-decrease-kaithal-news-c-245-1-kht1013-146854-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 10500 पीएनजी उपभोक्ता को छोड़नी होगी एलपीजी, घटेगा 11250 कनेक्शन का बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 10500 पीएनजी उपभोक्ता को छोड़नी होगी एलपीजी, घटेगा 11250 कनेक्शन का बोझ
विज्ञापन
शहर में घर के आगे से गुजरती पीएनजी पाइपलाइन।
- फोटो : samvad
विज्ञापन
कैथल। अब पीएनजी यानी पाइप नेचुरल गैस का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को एलपीजी का साथ छोड़ना होगा। पीएनजी के 10,500 उपभोक्ताओं को अपने पुराने एलपीजी कनेक्शन बंद करने होंगे इससे करीब 11250 एलपीजी कनेक्शन का बोझ कम होगा। इस कदम से न केवल गैस एजेंसियों पर काम का दबाव कम होगा, बल्कि उपभोक्ताओं को भी सिलिंडर खत्म होने और बुकिंग के लंबे इंतजार से कुछ हद तक छुटकारा मिल सकेगा।
अभी हालात ये है कि गैस एजेंसियों पर स्टाक 50 प्रतिशत कम हो गया है। अब स्टाक में 3500 सिलिंडर ही बचे हैं जबकि पहले यह कोटा करीब 6500 पर था। जिले में एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत और आपूर्ति में देरी की समस्या बनी हुई है। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। कैथल और पूंडरी क्षेत्रों में पीएनजी की सप्लाई की जा रही है। वर्तमान में स्थिति यह है कि एलपीजी की किल्लत से परेशान लोग तेजी से पीएनजी को अपना रहे हैं जिसके चलते रोजाना औसतन 60 नए पीएनजी कनेक्शन लगाए जा रहे हैं। पिछले 10 दिन में 600 से लेकर 700 के करीब नए पीएनजी कनेक्शन हुए हैं। पीएनजी न केवल किल्लत का समाधान है, बल्कि यह सुरक्षा के लिहाज से भी सिलिंडर से बेहतर मानी जाती है।
एलपीजी कनेक्शन को सरेंडर करना अनिवार्य
पीएनजी के विस्तार से एलपीजी के लगभग 11,250 उपभोक्ता कम हो जाएंगे, इससे स्थानीय गैस एजेंसियों को राहत मिलेगी। वर्तमान में एजेंसियां सीमित स्टॉक और अधिक मांग के बीच जूझ रही हैं। उपभोक्ताओं के पीएनजी पर शिफ्ट होने से एजेंसियों की लंबी वेटिंग लिस्ट खत्म होगी और वे अपनी सेवाओं को बेहतर बना सकेंगी। सरकार का उद्देश्य है कि शहरी क्षेत्रों में पाइपलाइन के जरिए गैस पहुंचाकर सिलिंडर की ढुलाई और रिफिलिंग की जटिल प्रक्रिया को कम किया जाए। सरकार के आदेश के बाद अब शहर के उन हिस्सों में जहां पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां एलपीजी कनेक्शन को सरेंडर करना अनिवार्य हो जाएगा, ताकि संसाधनों का सही वितरण हो सके।
शादी में सिलिंडर के लिए आवेदन
एक तरफ जहां घरेलू कनेक्शनों के लिए पीएनजी पहली पसंद बन रही है, वहीं शादियों के कारण एलपीजी सिलिंडरों की मांग अचानक बढ़ गई है। शादी-ब्याह और अन्य समारोहों के लिए अतिरिक्त सिलिंडर लेने के लिए लोग बड़ी संख्या में आवेदन कर रहे हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन विशेष आयोजनों के लिए सिलिंडर प्राप्त करने की एक निर्धारित प्रक्रिया है, जिसमें लगभग पांच दिन का समय लगता है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे ऐन वक्त की भागदौड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन करें।
यह बोले- अधिकारी
डीएफएससी वरिंद्र कुमार ने बताया कि सरकारी आदेशानुसार जिन उपभोक्ताओं के पास पीएनजी है, उनको अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने होंगे। इससे आमजन को मिलने वाली घरेलू गैस की सप्लाई में और आसानी होगी।
Trending Videos