{"_id":"69f7c9d609318384e308a534","slug":"galileo-house-winner-in-volleyball-competition-kaithal-news-c-245-1-kn11005-148833-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गैलीलियो हाउस विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गैलीलियो हाउस विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 04 May 2026 03:49 AM IST
विज्ञापन
गोल्ड लाइफ स्कूल, राजौंद में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता के दौरान खेलते विद्यार्थी।
विज्ञापन
राजौंद। शहर स्थित गोल्ड लाइफ स्कूल में शनिवार को वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में गैलीलियो हाउस विजेता रहा।प्रतियोगिता के लिए चार टीमें बनाई गईं थी। इनमें अल्बर्ट हाउस, स्टीफन हाउस, गैलीलियो हाउस और आइजैक हाउस शामिल रहे। पहला मुकाबला आइजैक हाउस और अल्बर्ट हाउस के बीच खेला गया, जिसमें अल्बर्ट हाउस ने जीत दर्ज की। दूसरे मैच में स्टीफन हाउस और गैलीलियो हाउस आमने-सामने आए, जिसमें गैलीलियो हाउस ने बेहतर तालमेल और रणनीति के बल पर विजय हासिल की।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि विकसित करना, टीम भावना को मजबूत करना तथा उनके शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला अल्बर्ट हाउस और गैलीलियो हाउस के बीच खेला गया, जो प्रतियोगिता का सबसे रोमांचक और आकर्षक मैच रहा। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। गैलीलियो हाउस ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अल्बर्ट हाउस को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अल्बर्ट हाउस उपविजेता रहा। विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र सिंह एवं शिक्षकों ने विजेता टीम को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर प्राचार्य शिव कुमार ने विद्यार्थियों को कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया। संवाद
Trending Videos