सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Husband's unemployment outweighed childhood love.

Kaithal News: बचपन के प्यार पर भारी पड़ी पति की बेरोजगारी

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 18 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Husband's unemployment outweighed childhood love.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। बचपन के प्यार के साथ शादी और सात जन्म तक साथ रहने के सपने मात्र 55 हफ्तों के बाद ही बिखर गए। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव इस कदर हावी हो गया कि साल बीतते-बीतते उन्होंने अलग होने का निर्णय ले लिया। युवती ने पति पर बेरोजगार होने का आरोप लगाते हुए तलाक की मांग की है।
दोनों का मामला महिला संरक्षण अधिकारी के पास पहुंचा तो दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। बचपन के प्यार में बंधी यह जोड़ी शादी के बाद कुछ समय तक साथ रही, लेकिन आर्थिक हालात और बेरोजगारी ने रिश्ते में दरार डाल दी। युवती का आरोप है कि पति के काम न करने से घर की जिम्मेदारी पूरी तरह उस पर आ गई, जिससे तनाव लगातार बढ़ता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रेम कहानी पानीपत की एक कॉलोनी से शुरू हुई थी। युवती ने महिला संरक्षण अधिकारी के कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर पति से तलाक की मांग की है। युवती ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले युवक से बचपन में दोस्ती हो गई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और फिर मार्च 2025 में दोनों घर से निकल गए। दोनों ने गुरुग्राम के एक आर्यसमाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों दिल्ली में चले गए।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि दिल्ली में उसके पति की बहन रहती है, उसी के पास उन्होंने एक कमरा किराए पर लिया। युवक कोई काम नहीं करता था। जिस कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। एक साल बाद ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। युवती ने बताया कि उसने मजदूरी शुरू कर दी। लेकिन, पति के काम न करने से तनाव बढ़ता चला गया और और बात मारपीट तक आ गई। मार्च में वह घर आ गई। लेकिन कुछ दिन मायके में रहने के बाद फिर से पति के पास चली गई थी।


मई में छोड़ा पति का घर और मांगा तलाक
मई 2026 में युवती पति को छोड़कर दिल्ली से पानीपत आ गई। उधर, पति ने उसकी तिलकनगर दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसी बीच युवती ने नौ जून को महिला संरक्षण अधिकारी के कार्यालय में प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। महिला संरक्षण अधिकारी ने दोनों की काउंसिलिंग की। लेकिन दोनों ने अब अलग होने का निर्णय कर लिया।



पति-पत्नी दोनों की काउंसिलिंग कर घर बसाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अभी दोनों ने एक-दूसरे से अलग रहने का ही निर्णय लिया है। दोनों को फिर से काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है।
-रजनी गुप्ता, महिला संरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed