सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   INLD extends support to sanitation workers' strike

Kaithal News: इनेलो ने दिया सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
INLD extends support to sanitation workers' strike
कलायत में सफाई कर्मचारियों को समर्थन देते इनेलो पदाधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कलायत। कलायत में बुधवार को नगर पालिका सफाई कर्मचारियोंं की हड़ताल को इनेलो की ओर से समर्थन दिया गया। इनेलो किसान सेल जिला अध्यक्ष सलिंद्र प्रताप राणा की अगुवाई में हलका प्रभारी मोनी बालू, राजबीर ढुल और जंगा राम वाल्मीकि व दूसरे पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। सलिंद्र प्रताप राणा ने कहा कि इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला व प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा के निर्देश पर सफाई कर्मचारियों के संघर्ष को सफल बनाने का निर्णय पार्टी की ओर से लिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने व इनकी तमाम मांगों को पूरा करने का वादा किया था। जब सरकार अपनी बात से मुकर गई तो कर्मचारियों को विवशता के कारण हड़ताल पर जाना पड़ा। हड़ताल के कारण प्रदेशभर मेंं शहरों की सफाई व्यवस्था चौपट है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं और लोगों का जीना मुहाल बना हुआ है। इस स्थिति के लिए सीधे तौर से सरकार जिम्मेदार है। युवा नेता मोनी बालू व राजबीर ढुल ने कहा कि एक तरफ सरकार स्वच्छता का दावा करती है, दूसरी तरफ सफाई कर्मचारियों के हितों को दरकिनार किया जा रहा है। यह सरासर अन्याय है।

कलायत में सफाई कर्मचारियों को समर्थन देते इनेलो पदाधिकारी

कलायत में सफाई कर्मचारियों को समर्थन देते इनेलो पदाधिकारी- फोटो : संवाद

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed