सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tanvi topped with 98.6% marks, the result was 100%.

Kaithal News: 98.6% अंकों के साथ तनवी ने किया टॉप, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Tanvi topped with 98.6% marks, the result was 100%.
​शिक्षक के साथ ओएसडीएवी स्कूल के उत्तीर्ण विद्यार्थी। स्कूल - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कैथल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से बुधवार को घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कुल परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा जिससे स्कूलों में भारी उत्साह है। ओएसडीएवी स्कूल कैथल की तनवी ने काॅमर्स संकाय में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टाॅप किया।
Trending Videos

इस वर्ष जिलेभर से कुल 5,011 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी जिनमें से सभी ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की है। स्कूलों में मिठाई बांटकर सफलता की खुशी मनाई गई। जिला टॉपर तनवी सहित अन्य शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए सेल्फ स्टडी (खुद से पढ़ाई) पर सबसे ज्यादा भरोसा किया। नियमित चार से पांच घंटे की पढ़ाई की। उन्होंने परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बना ली थी। तनवी के अनुसार, ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहकर एकाग्रता से की गई मेहनत ही सफलता की कुंजी बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन



- छात्र यश ने 500 में से 453 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान किया हासिल
कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 12 मई 2026 को घोषित किए गए 12वीं के परीक्षा परिणाम में ज्ञानदीप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पड़ला के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सोहनलाल धारीवाल ने बताया कि मेडिकल संकाय में छात्र यश डुल ने 500 में से 453 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कला संकाय में छात्रा भाग्यश्री ने 500 में से 443 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। विद्यालय से कुल 35 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी और सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।

शिक्षक के साथ ओएसडीएवी स्कूल के उत्तीर्ण विद्यार्थी। स्कूल

शिक्षक के साथ ओएसडीएवी स्कूल के उत्तीर्ण विद्यार्थी। स्कूल- फोटो : Samvad

शिक्षक के साथ ओएसडीएवी स्कूल के उत्तीर्ण विद्यार्थी। स्कूल

शिक्षक के साथ ओएसडीएवी स्कूल के उत्तीर्ण विद्यार्थी। स्कूल- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed