सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Meditation practiced for mental health of prisoners

Kaithal News: कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए कराया ध्यान का अभ्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Meditation practiced for mental health of prisoners
विज्ञापन
कैथल। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के 70वें जन्मोत्सव और आर्ट ऑफ लिविंग के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर संस्था की ओर से जेल में बंद कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य और आंतरिक शांति के लिए विशेष ध्यान और मेडिटेशन सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डीएसपी शैलाक्षी भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रही। मेडिटेशन सत्र के दौरान कैदियों को तनावमुक्त जीवन सकारात्मक सोच और मन की शांति के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। कैदियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें मानसिक रूप से बहुत अच्छा और शांत महसूस हुआ। अंत में कैदियों को फल और बिस्किट वितरित किए गए। स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में संस्था की ओर से एक विशेष डेंटल हाइजीन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय-13672 के बच्चों की दांतों की स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की सफलता तय करने में कृष्ण मिगलानी, सोनिया मिगलानी, सुमन आनंद, अर्चना तिवारी और सीमा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed