सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jannat wins gold in boxing, secures place in nationals

Kaithal News: बॉक्सिंग में जन्नत को स्वर्ण, नेशनल में बनाई जगह

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 22 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Jannat wins gold in boxing, secures place in nationals
महम में आयोजित यूथ अंडर 19 स्टेट बॉ​क्सिंग प्रतियोगिता में जन्नत को विजेता घो​षित करते रेफरी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


कैथल। महम में हुई यूथ अंडर-19 राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कैथल जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन जन्नत ने किया। उन्होंने 54 किलोग्राम भार वर्ग में कुरुक्षेत्र की महक को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

इस जीत के साथ ही जन्नत का चयन अगले महीने गुवाहाटी में होने वाली यूथ नेशनल प्रतियोगिता के लिए हो गया है। वह वर्तमान में महम के छोटू राम इंडोर स्टेडियम में कोच अमरजीत के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य ने भी जीते पदक : प्रतियोगिता में 65 किलोग्राम वर्ग में योगेश ढांडा ने रजत पदक हासिल किया, जबकि 48 किलोग्राम वर्ग में निष्ठा ने कांस्य पदक जीता। दोनों खिलाड़ी आरकेएसडी कॉलेज में कोच गुरमीत के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके अलावा 81 प्लस किलोग्राम वर्ग में अंतिम ने रजत पदक और 57 किलोग्राम वर्ग में पायल ने कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। ये खिलाड़ी भाणा में कोच देवेंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

सफलता पर खुशी : खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी राजरानी, सीनियर बॉक्सिंग कोच राजेंद्र सिंह, कोच विक्रम ढुल और सुनील डीपी ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed