{"_id":"69cecf956b4c3656550e0701","slug":"jewellery-worth-lakhs-cash-worth-rs-185-lakh-stolen-kaithal-news-c-245-1-kht1013-147364-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लाखों के गहने, 1.85 लाख की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लाखों के गहने, 1.85 लाख की नकदी चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सीवन क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने और 1.85 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। वारदात उस समय हुई, जब घर की महिला अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी।
पुलिस को दी शिकायत में सीवन निवासी कुसुम ने बताया कि वह 30 मार्च को अपने परिवार सहित कलायत स्थित मायके गई थीं। घर पर ताला लगा हुआ था और कोई भी मौजूद नहीं था। एक अप्रैल की रात जब वे वापस लौटीं तो मुख्य गेट का ताला सही मिला, लेकिन अंदर एक कमरे का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़िता के अनुसार चोर अलमारी का ताला तोड़कर 1.85 लाख रुपये नकद, सोने के दो लॉकेट, करीब 750 ग्राम चांदी के जेवर, एक सोने की अंगूठी और दो सोने के कोके सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि यह रकम और गहने उनकी बेटी की शादी के लिए रखे गए थे। इस चोरी से उन्हें करीब साढ़े छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
शिकायतकर्ता ने संजू रोहेड़ा और उसके साथियों पर शक जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।
मामले की जांच कर रहे सीवन थाना के जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
Trending Videos