{"_id":"696404ef771fbebfd6011584","slug":"kaithal-ranks-17th-in-the-state-in-domestic-violence-kaithal-news-c-18-1-knl1004-821917-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: घरेलू हिंसा में कैथल का प्रदेश भर में 17वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: घरेलू हिंसा में कैथल का प्रदेश भर में 17वां स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपेंद्र कुमार
क़ैथल, पानीपत। प्रदेश में घरेलू हिंसा के मामलों में गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की रिपोर्ट में हरियाणा में 18 से 49 वर्ष के महिलाओं के घरेलू हिंसा का शिकार होने के मामले 32 से घटकर 18.2 फीसदी दर्ज किए गए। आंकड़ों के अनुसार, कैथल जिले का घरेलू हिंसा में प्रदेश भर में 17वां स्थान है। वहीं फरीदाबाद, जींद, करनाल और अंबाला की स्थिति चिंताजनक है।
हाल ही में महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा के ताजा आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 में प्रदेश में घरेलू हिंसा के 5,135 मामले दर्ज हुए। जिले में सबसे अधिक 570 मामले फरीदाबाद दर्ज किए गए हैं। वहीं, जींद, अंबाला, करनाल, हिसार भी टॉप पांच में शामिल हैं। औद्योगिक नगरी पानीपत इस सूची में 10 वें नंबर पर है। रिपोर्ट के मुताबिक,प्रदेश के सिरसा जिले में वर्ष 2025 में घरेलू हिंसा का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।
प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा घरेलू हिंसा को रोकने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाए गए। जिसका असर भी नजर आने लगा। प्रदेश में घरेलू हिंसा के मामलों में कमी हुई। वर्ष 2022 में प्रदेश में घरेलू हिंसा के 8071 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, वर्ष 2023 में यह संख्या घटकर 7756 रह गई थी।
वर्ष 2024 में एक बार फिर हिंसा के मामलों में वृद्धि हुई है जो 8655 तक पहुंच गई थी। वर्ष 2025 में आंकड़ों में भारी गिरावट दर्ज की गई। गतवर्ष प्रदेश में घरेलू हिंसा के मामले घटकर 5135 रह गए। हालांकि, अभी भी मामले सामने आ रहे हैं। सरकार का लक्ष्य जिले में घरेलू हिंसा के मामलों को कम से कम करना है।
एक नजर
फरीदाबाद
570
अंबाला
515
जींद
450
रोहतक
298
हिसार
293
करनाल
288
यमुनानगर
268
रेवाड़ी
233
गुरुग्राम
233
पानीपत
231
मेवात
230
नारनौल
202
कुरुक्षेत्र
194
भिवानी
162
पलवल
153
सोनीपत
150
कैथल
147
Trending Videos