सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kashish and Himanshi got first place in solo dance

Kaithal News: एकल नृत्य में कशिश और हिमांशी को पहला स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Kashish and Himanshi got first place in solo dance
कैथल के इं​दिरा गांधी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मौजूद पु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में लाला अमर नाथ खुरानिया के 116वें जन्म दिवस पर उनकी स्मृति में राष्ट्रीय स्तर का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा सहित महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। रोल प्ले में आंचल और एकल नृत्य में कशिश और हिमांशी को पहला स्थान मिला।
करीब 15 टीमों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत रोल प्ले, एकल नृत्य, हरियाणवी लोक गीत, बिना आग के व्यंजन, पेंटिंग, ऑनलाइन लोगो डिजाइनिंग और डॉक्यूमेंट्री निर्माण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी प्रतिभागियों ने रचनात्मकता और कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में अलग-अलग कॉलेजों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्थान हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ़ बलप्रीत सिंह मुख्य कार्यकारी अधिकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, हरियाणा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक उपासना मौजूद रहीं। अंत में विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की ओवरऑल ट्रॉफी इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय के नाम रही।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि उपासना (आईपीएस) ने छात्राओं को साइबर क्राइम और साइबर सिक्योरिटी के बारे में जागरूक किया। वहीं महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि यह आयोजन लाला अमर नाथ खुरानिया के आदर्शों को आगे बढ़ाने का प्रयास है। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं।
----------------
बॉक्स
परिणाम

रोल प्ले
प्रथम: आंचल (गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, यमुनानगर)
द्वितीय: तमन्ना (आईजी कॉलेज, कैथल)
तृतीय: निधि (आदर्श कॉलेज, भिवानी)

एकल नृत्य (रिदमिक रेडियंस)
प्रथम: कशिश (एनआईआईएलएम, कैथल), हिमांशी (ढांड)
द्वितीय: प्रियांशी चौधरी (यमुनानगर), आरती (ढांड)
तृतीय: नीलम (आईजी कॉलेज, कैथल), जतिन (वैश कॉलेज, भिवानी)

हरियाणवी लोक गीत
प्रथम: प्रियंका (आईजी कॉलेज, कैथल)
द्वितीय: मुस्कान (एनआईआईएलएम, कैथल)
तृतीय: प्रगति (यमुनानगर), कामना (ढांड)

बिना आग के व्यंजन
प्रथम: अन्नू (आईजी कॉलेज, कैथल)
द्वितीय: गौरव (एनआईआईएलएम)
तृतीय: रितु (आरकेएसडी कॉलेज, कैथल)

पेंटिंग प्रतियोगिता
प्रथम: कोमल (कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय)
द्वितीय: दीप्ति (आईजी कॉलेज, कैथल)
तृतीय: गीता (चौधरी रणबीर यूनिवर्सिटी, जींद)

ऑनलाइन लोगो डिजाइनिंग
प्रथम: जतिन विज (दयाल सिंह कॉलेज, करनाल)
द्वितीय: प्राची गोयल (दिल्ली), पारस खुराना (मुंबई)
तृतीय: रिषिका गोयल (आईआईटी जोधपुर), तन्नू (आईजी कॉलेज, कैथल)

ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्री निर्माण
प्रथम: आईजी कॉलेज, कैथल टीम
द्वितीय: वैश कॉलेज, भिवानी
तृतीय: चित्कारा यूनिवर्सिटी, बद्दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed