सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Local resident Ranveer Singh has lodged a complaint with SDM Guhla regarding illegal encroachment.

Kaithal News: अवैध कब्जे के लिए स्थानीय निवासी रणवीर सिंह ने एसडीएम गुहला को दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Local resident Ranveer Singh has lodged a complaint with SDM Guhla regarding illegal encroachment.
दुकान के बाहर बरामदे में निकाली गई दीवार का दृश्य।
विज्ञापन
गुहला-चीका। सिनेमा रोड, चीका स्थित नगर पालिका की दुकान के बाहर बरामदे में कथित रूप से किए गए अवैध कब्जे के लिए स्थानीय निवासी रणवीर सिंह ने एसडीएम गुहला को शिकायत सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता रणवीर सिंह ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति की ओर से नगर पालिका की दुकान के बाहर और सार्वजनिक गली में चारदीवारी निकालकर व अन्य सामान रखकर अतिक्रमण किया गया है जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायत में कहा गया है कि संबंधित व्यक्ति ने दुकान के बाहर स्थायी रूप से सामान रख रखा है जिसके कारण राहगीरों के आने-जाने में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गली और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए इस कब्जे से क्षेत्र में अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। शिकायतकर्ता के अनुसार, कई बार लोगों ने इस संबंध में आपत्ति भी जताई लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। रणवीर सिंह ने अपने शिकायतपत्र में उल्लेख किया है कि इस मामले की शिकायत पहले भी नगर पालिका अधिकारियों को दी जा चुकी है। शिकायतकर्ता ने एसडीएम से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और सार्वजनिक स्थान पर किए गए कथित अवैध कब्जे को तुरंत हटाया जाए। साथ ही यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में नगर पालिका चीका के एमई राजेश कुमार ने बताया कि पुरानी नगर पालिका कार्यालय के नीचे एक दुकानदार की ओर से बरामदे पर कब्जा किए जाने का मामला उनके संज्ञान में आया था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नगर पालिका सचिव और रेंट ब्रांच को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं।

दुकान के बाहर बरामदे में निकाली गई दीवार का दृश्य।

दुकान के बाहर बरामदे में निकाली गई दीवार का दृश्य।

दुकान के बाहर बरामदे में निकाली गई दीवार का दृश्य।

दुकान के बाहर बरामदे में निकाली गई दीवार का दृश्य।

दुकान के बाहर बरामदे में निकाली गई दीवार का दृश्य।

दुकान के बाहर बरामदे में निकाली गई दीवार का दृश्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed