सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Make elaborate flood protection arrangements before monsoon: DC

मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें : डीसी

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 02 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Make elaborate flood protection arrangements before monsoon: DC
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। मानसून आने से पहले उसकी तैयारी के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। उपायुक्त अपराजिता ने अधीनस्थों को निर्देश देते हुए कहा कि मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पूरे कर लिए जाएं। सभी ड्रेन, नालों और नहरों की सफाई का कार्य 30 जून से पहले हर हाल में पूरा किया जाए।

डीसी मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित डिस्ट्रिक्ट फ्लड कंट्रोल बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि विभिन्न नहरों और एसटीपी पर चल रहे कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की नियमित निगरानी करें और उन्हें प्राथमिकता के साथ पूर्ण करवाएं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीसी ने कहा कि स्वीकृत शॉर्ट टर्म फ्लड प्रोटेक्शन कार्यों को 10 अप्रैल से शुरू कर जल्द पूरा किया जाए। घग्गर नदी पर पंप हाउस निर्माण और सरस्वती नदी पर दो गेट लगाने की योजना पर भी शीघ्र कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी परियोजनाओं को शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग टर्म श्रेणियों में विभाजित कर नई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

डीसी ने स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग को बाढ़ संभावित क्षेत्रों में दवाइयों, फर्स्ट एड और अन्य आवश्यक संसाधनों का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए। वहीं पंचायत विभाग को गांवों में तालाबों की समय पर सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। नगर निकाय विभाग को नालों से निकाले गए कचरे का उचित निस्तारण निर्धारित डंपिंग साइट पर करने के निर्देश दिए गए, ताकि कचरा नालों में न पहुंचे।

बैठक में विभिन्न पंप हाउस, पाइपलाइन और उपकरणों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। सिंचाई विभाग के एसई नीरज शर्मा ने बताया कि जिले में कुल 98 पंप उपलब्ध हैं, जिनमें 70 डीजल और 28 इलेक्ट्रिक पंप शामिल हैं।

हांसी-बुटाना नहर और सरोला साइफन की सफाई का कार्य शुरू हो चुका है, जिसे 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। डीसी ने निर्देश दिए कि मरम्मताधीन पंपों का कार्य 31 मई तक पूरा किया जाए।

इस अवसर पर एडीसी डॉ. सुशील कुमार, जिला परिषद सीईओ सुरेश राविश, एसडीएम गुरविंद्र सिंह, कैप्टन प्रमेश कुमार, अजय हुड्डा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed