सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   man beaten to death in land dispute car rammed while he being taken to hospital

हरियाणा में किसान की हत्या: पहले खेत में पीटा, फिर अस्पताल ले जा रही कार को मारी टक्कर; बुजुर्ग ने तोड़ा दम

संवाद न्यूज एजेंसी, कसान Published by: विकास कुमार Updated Sat, 20 Jun 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
सार

गुरुवार शाम कौर सिंह खेत में लटक रही बिजली की तारों को ठीक कराने के लिए इलेक्ट्रीशियन सुरेंद्र को लेकर गए थे। इसी दौरान उनका चचेरा भाई जसबीर सिंह भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि तभी अमित, तरसेम, सुखचैन और विनीत सहित अन्य लोग मौके पर आ गए और जमीन के विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। हमलावरों ने कहा कि उन्हें जमीन पर स्टे लेने और खेत में आने का मजा चखाया जाएगा। इसके बाद आरोपियों ने डंडों और लाठियों से मारपीट शुरू कर दी। 

man beaten to death in land dispute car rammed while he being taken to hospital
मृत किसान कौर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के कैथल स्थित गांव कसान में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। खेत में बिजली की तारें ठीक करवा रहे करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग पर कुछ लोगों ने डंडों और लाठियों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को परिजन कार में अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में आरोपियों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी गई, जिससे वाहन सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। बाद में अस्पताल में चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

अदालत ने दिया था स्टे आदेश 
राजौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव कसान निवासी रामनिवास ने बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग में एमपीएचडब्ल्यू के पद पर कार्यरत है। उसके पिता कौर सिंह और चाचा बलवान का गांव के हरिकेश, अमित और तरसेम के साथ कृषि भूमि के बंटवारे को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार दूसरे पक्ष ने विवादित भूमि पर निर्माण करने का प्रयास किया था, जिसके खिलाफ मई 2026 में अदालत से स्टे आदेश लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टे आदेश के बाद बढ़ी रंजिश
रामनिवास ने आरोप लगाया कि स्टे मिलने के बाद दूसरा पक्ष उनके परिवार से रंजिश रखने लगा। 11 जून को आरोपियों ने खेत की बिजली लाइन काट दी और ट्रांसफार्मर का फ्यूज तोड़ दिया। साथ ही खेती करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। खेत की जुताई के लिए गए ट्रैक्टर चालक को भी डराकर वापस भेज दिया गया था। इस संबंध में पहले भी पुलिस को शिकायत दी गई थी।

विज्ञापन

खेत में घेरकर किया हमला
शिकायत के अनुसार, गुरुवार शाम कौर सिंह खेत में लटक रही बिजली की तारों को ठीक कराने के लिए इलेक्ट्रीशियन सुरेंद्र को लेकर गए थे। इसी दौरान उनका चचेरा भाई जसबीर सिंह भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि तभी अमित, तरसेम, सुखचैन और विनीत सहित अन्य लोग मौके पर आ गए और जमीन के विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। हमलावरों ने कहा कि उन्हें जमीन पर स्टे लेने और खेत में आने का मजा चखाया जाएगा। इसके बाद आरोपियों ने डंडों और लाठियों से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे कौर सिंह पर भी हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

अस्पताल ले जाते समय हुई दुर्घटना
परिजनों ने डायल-112 पर सूचना देने के बाद घायल कौर सिंह को कार में बैठाकर कैथल अस्पताल ले जाना शुरू किया। आरोप है कि तितरम के पास पहुंचने पर एक कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा। राहगीरों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने कौर सिंह को मृत घोषित कर दिया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अमित, तरसेम, सुखचैन, विनीत, हरिकेश और उनके अन्य साथियों ने मिलकर उसके पिता की हत्या की है। राजौंद थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed