सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mandi Association accuses procurement agencies of rigging

Kaithal News: मंडी एसोसिएशन ने खरीद एजेंसियों पर लगाया धांधली करने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 04 May 2026 03:52 AM IST
विज्ञापन
Mandi Association accuses procurement agencies of rigging
विज्ञापन
कलायत। अनाज मंडी कलायत में गेहूं खरीद सीजन के बीच तौल की प्रक्रिया विवादों में घिर गई है। मंडी एसोसिएशन ने सरकारी खरीद एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए उपायुक्त को शिकायत भेजी है।
Trending Videos

एसोसिएशन का आरोप है कि सरकारी कांटों और व्यापारियों के निजी वजन के बीच भारी विसंगति है जिससे किसानों और व्यापारियों को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। मंडी एसोसिएशन के मुताबिक इस सीजन में अब तक करीब 15 लाख गेहूं के बैगों की खरीद तीन सरकारी एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एजेंसियां अपने स्तर पर निजी कांटों का उपयोग कर गेहूं की उतरवाई करवा रही हैं। व्यापारियों का कहना है कि इन कांटों के वजन में काफी हेराफेरी पाई गई है जिससे पूरी मंडी में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान भी इस कटौती को लेकर चिंतित हैं। अनाज मंडी संगठन ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बाट एवं माप विभाग के जरिए इन कांटों की तुरंत निष्पक्ष जांच कराई जाए।
शिकायतों के बाद की गई जांच में अंतर नहीं मिला : आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए हेफेड इंस्पेक्टर संजीव ढुल ने कहा कि कुछ व्यापारियों की शिकायतों के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है।
उन्होंने बताया कि कलायत में स्थापित तीनों सरकारी कांटों के वजन का प्राइवेट धर्मकांटों के साथ क्रॉस चेक करवाया गया था। हालांकि प्राथमिक तौर पर इसमें बेहद मामूली अंतर नजर आया था लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बाद में कैथल स्थित सरकारी कांटे पर ले जाकर वजन का पुन: मिलान किया गया। कैथल में किए गए वेट के दौरान कोई अंतर नहीं मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed