{"_id":"69c9972daa3bcbc7ac0a5a67","slug":"organizations-are-preparing-to-bring-sunils-body-kaithal-news-c-245-1-kht1013-147132-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सुनील का शव लाने की तैयारियों में जुटी संस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सुनील का शव लाने की तैयारियों में जुटी संस्थाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के गांव करोड़ा के युवक सुनील की गत सप्ताह अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत हो गई ही। अब संस्थाएं और समाजसेवी उसके पार्थिव शरीर को भारत लाने की कोशिश में जुट गईं हैं। संस्थाओं की पहल पर समाजसेवी जसबीर लोहान अमेरिका के फ्रेस्नो शहर पहुंचे और शव भारत लाने की प्रक्रिया में जुट गए हैं। परिवार की ओर से सरकार से भी मदद की अपील की जा रही है।
रिश्ते में चाचा विजेंद्र ने बताया कि सुनील मई 2023 में डंकी रूट से अमेरिका गया था। परिवार ने करीब 40 लाख रुपये खर्च कर उसे विदेश भेजा था। वहां वह गाड़ी चलाने का काम करता था और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने की उम्मीद थी। नील अविवाहित था और परिवार में उसकी मां व बड़ा भाई है। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। अमेरिका के फ्रेस्नो शहर में युवक की मौत के बाद जसबीर लोहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां से पार्थिव शरीर को भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू करवाई। मृतक सुनील उर्फ मोना करोड़ा कैलिफोर्निया में रह रहा था। रात को अपनी मां से बातचीत करने के बाद वह सो गया था। उसके साथ रहने वाले युवक जब बाहर से लौटे तो वह बेड के नीचे पड़ा मिला।
परिजनों ने बताया कि बेटे को विदेश भेजने के लिए कर्ज तक लेना पड़ा था। अब उसकी मौत के बाद परिवार सदमे में है। परिवार ने सरकार से मांग की है कि शव को भारत लाने में मदद की जाए। समाजसेवी राजबीर लोहान ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हर व्यक्ति को परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए। संवाद
Trending Videos