सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Over 3,500 drug smugglers apprehended; FIRs registered against more than 1,500.

Kaithal News: 3500 से अधिक नशा तस्कर पकड़े, 1500 से ज्यादा पर एफआईआर

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 18 Jun 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Over 3,500 drug smugglers apprehended; FIRs registered against more than 1,500.
गीता यूनिवर्सिटी हुए कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अ​धिकारी व अन्य। पुलिस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत/इसराना। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से बुधवार को इसराना के नौल्था स्थित गीता यूनिवर्सिटी के सभागार में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीआईजी सुनील दलाल ने प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई की जानकारी दी।
डीआईजी ने बताया कि प्रदेश में नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए अब तक 3500 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि इनके खिलाफ 1500 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का लक्ष्य हरियाणा से नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया है और इसी दिशा में स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो तथा जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। डीआईजी ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही नशे को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन

एसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि युवा वर्ग देश का भविष्य है और उन्हें नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदेशभर में गांवों, स्कूलों, कॉलेजों, औद्योगिक इकाइयों और सार्वजनिक स्थानों पर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, ग्रामीण प्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड रिफाइनरी के डीजीएम सुरेश, हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डीएसपी हरविंदर, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी आत्माराम, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, पीआरओ आउटरीच राजीव रंजन, गीता यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर अंकुश बंसल, कुलपति डॉ. मनोज मनुजा और प्रो वाइस चांसलर डॉ. गुलशन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed