{"_id":"6a3ad1d1bf8edcb5760f1da7","slug":"park-workers-in-kalayat-get-their-salaries-after-five-months-kaithal-news-c-18-1-knl1004-934775-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत में पांच माह बाद पार्क के कर्मियों को वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत में पांच माह बाद पार्क के कर्मियों को वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीकलायत। नगर पालिका क्षेत्र के पार्कों की देखरेख करने वाले कर्मचारियों को लंबे इंतजार के बाद वेतन मिलने पर उनकी हड़ताल समाप्त हो गई है। कर्मचारियों ने 18 जून से नगर पालिका कार्यालय परिसर में वेतन भुगतान की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू किया था, जिसे मंगलवार को एजेंसी की ओर से बकाया वेतन जारी किए जाने के बाद खत्म कर दिया गया।
कर्मचारियों के सुपरवाइजर नवीन राणा ने बताया कि कलायत के विभिन्न पार्कों की देखरेख के लिए नियुक्त नौ कर्मचारियों को पिछले करीब पांच माह से वेतन नहीं मिला था। बार-बार मांग उठाने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर कर्मचारियों ने काम बंद कर धरना शुरू कर दिया था। मंगलवार को एजेंसी की ओर से सभी कर्मचारियों के खातों में वेतन राशि जारी कर दी गई। वेतन मिलने के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी।
नवीन राणा ने बताया कि बुधवार से सभी कर्मचारी पूर्व की तरह अपने कार्य पर लौटेंगे और पार्कों की देखरेख का कार्य सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा।
कर्मचारी सुमित, नंदलाल, रवि, अमित, कुलदीप आदि ने एजेंसी संचालकों से भविष्य में समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग भी की है।