सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two friends riding a bike died after being hit by a Bolero on the national highway.

Kaithal News: नेशनल हाईवे पर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 24 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two friends riding a bike died after being hit by a Bolero on the national highway.
दुर्घटना में मारे गाए विनीत व राहुल की फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

कलायत (कैथल)। राष्ट्रीय राजमार्ग-152 पर गांव पिंजुपुरा के पास बोलेरो गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जींद जिले के गांव भाणा ब्राह्मणान निवासी विनीत और राहुल के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 21-21 वर्ष होने के साथ वे अविवाहित भी थे।
दोनों युवक गांव भाणा ब्राह्मणान से किसी कार्य से कलायत की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल राष्ट्रीय राजमार्ग-152 पर चढ़ी, तभी सामने से आ रही राजस्थान नंबर की बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बोलेरो वाहन के भी परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल कैथल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


माता-पिता के इकलौते पुत्र थे दोनों
एडवोकेट सुशील कौशिक ने बताया कि विनीत और राहुल बचपन से ही एक-दूसरे के साथ रहते थे और हर काम में साथ रहते थे। दोनों अपने-अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों कृषि कार्यों में परिवार का सहयोग कर रहे थे।
ग्रामीणों के अनुसार, दोनों की दोस्ती इतनी गहरी थी कि वे जीवन के हर कदम पर साथ रहे और अब एक ही हादसे में इस दुनिया को भी एक साथ छोड़ गए। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। देर शाम गांव भाणा ब्राह्मणान में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, विशेषकर माताएं अपने बेटों को याद कर बार-बार बेसुध हो रही हैं। दोनों युवक अविवाहित थे।

वर्जन
कलायत थाना प्रभारी अमन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दुर्घटना में मारे गाए विनीत व राहुल की फाइल फोटो

दुर्घटना में मारे गाए विनीत व राहुल की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed