सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police absent from city checkpoints at night

Kaithal News: रात में शहर के नाकों से नदारद पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 09 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Police absent from city checkpoints at night
विज्ञापन
सोनू थुआ
Trending Videos

कैथल। शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के दावों के बीच शनिवार रात पुलिस की हकीकत कुछ और ही नजर आई। रात के समय अधिकांश नाकों पर पुलिस कर्मचारी मौजूद नहीं थे और बिना रोक-टोक वाहन सड़कों से गुजरते रहे। रात में शहर के चौक-चौराहों और नाकों का निरीक्षण किया तो सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुलती नजर आई।

शहर के छोटू राम चौक को छोड़कर अधिकतर नाकों पर पुलिस कर्मचारी खड़े नहीं मिले। कई स्थानों पर पुलिस पोस्ट के बाहर कुर्सियां खाली पड़ी थीं, जबकि कुछ जगहों पर पोस्ट के अंदर से कर्मचारियों की हल्की आवाजें आती सुनाई दीं। नाकों पर नियमित जांच न होने से नशे में वाहन चलाने वालों पर भी कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं रह गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय दिखावे के लिए चौक-चौराहों पर पुलिस दिखाई देती है और चालान काटे जाते हैं, जबकि रात में अधिकांश कर्मचारी पुलिस पोस्ट के अंदर रहते हैं और सड़कों पर निगरानी नहीं होती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद रोड नाका

रात 8:42 बजे

जींद रोड नाके पर चेक पोस्ट के सामने तीन कुर्सियां खाली पड़ी थीं। आसपास कोई पुलिस कर्मचारी नजर नहीं आया। जींद की ओर से शहर में लगातार वाहन प्रवेश कर रहे थे। यहां भी बेरिकेड्स एक तरफ ही लगे हुए थे। यह मार्ग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में है।

पिहोवा चौक

रात 8:58 बजे

पिहोवा चौक पर कोई भी पुलिस कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। दिन के समय यहां चालान काटने के लिए पुलिस की मौजूदगी रहती है, लेकिन रात में चौक पूरी तरह खाली नजर आया। लोगों की आवाजाही के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था नदारद रही।

छोटू राम चौक

रात 9:12 बजे

छोटू राम चौक पर दो पुलिस कर्मचारी नाके के बाहर तैनात मिले। वे आने-जाने वाले वाहन चालकों से पूछताछ कर रहे थे। यहां बेरिकेड्स के साथ कुर्सियां भी लगाई गई थीं।

ढांड चौक

रात 9:18 बजे

ढांड चौक पर जींद रोड की ओर एक बेरिकेड्स लगा हुआ था। अस्थायी पुलिस चौकी के सामने दो कुर्सियां रखी थीं। ढांड रोड और जींद रोड के पास बेरिकेड्स पर कोई पुलिस कर्मचारी मौजूद नहीं था।

अंबाला रोड नाका

रात 9:28 बजे

अंबाला रोड नाके पर कोई भी पुलिस कर्मचारी बाहर खड़ा नहीं मिला। करीब पांच मिनट तक इंतजार किया लेकिन कोई कर्मचारी सामने नहीं आया। इस दौरान वाहन बिना किसी रोक-टोक के गुजरते रहे। चेक पोस्ट के सामने पानी का कैंपर रखा था और सड़क पर बेरिकेड्स एक ओर लगे हुए थे। यह शहर का मुख्य प्रवेश मार्ग है। यहां पर पुलिस की व्यवस्था लापरवाही भरी दिख रही थी।

शहर में यहां-यहां लगाए गए हैं पुलिस नाके

कैथल शहर में छोटू राम चौक, ढांड रोड, अंबाला रोड, गुहला-चीका रोड और जींद रोड पर पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक नाके पर तीन से चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें एसआई, एएसआई या हवलदार स्तर के अधिकारी इंचार्ज बनाए गए हैं। इनके साथ सिपाही और एसपीओ भी तैनात रहते हैं। इन नाकों का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध और अनजान वाहनों की जांच करना है। पाडला रोड और खनौरी रोड पर कोई स्थायी नाका नहीं है और इन मार्गों पर रात के समय पुलिस गश्त भी कम देखी जा रही है।
ये घटनाएं हो चुकी पिछले दिनों
n
28 जनवरी को जनकपुरी कालोनी में प्लाट देखने आए युवक पर 15-20 हमलावरों ने हमला किया। थार गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। आरोपी फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा है।

n
2 फरवरी को रेलवे फाटक लघु सचिवालय के पास देर रात कैलरम के युवक पर हमलावरों ने गंडासियों से हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस को जब तक सूचना मिली हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने अब आरोपी गिरफ्तार कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed