सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police reunited a disabled teenager found abandoned with his family.

Kaithal News: लावारिस मिले दिव्यांग किशोर को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police reunited a disabled teenager found abandoned with his family.
विज्ञापन
कैथल। चौकी किठाना पुलिस ने लावारिस हालत में मिले करीब 10 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग किशोर को एक घंटे से भी कम समय में उसके परिजनों से मिलवा दिया।
Trending Videos


पुलिस प्रवक्ता प्रवीन के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5 बजे बस अड्डा किठाना के पास एक किशोर लावारिस हालत में मिला, जो मानसिक रूप से दिव्यांग होने के कारण अपना नाम-पता सही ढंग से नहीं बता पा रहा था। पुलिस टीम ने उसे अपने संरक्षण में ले लिया।

चौकी प्रभारी एएसआई मनीष कुमार व एचसी राजबीर की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस सूत्रों और स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद एक घंटे के भीतर ही किशोर के परिजनों का पता लगा लिया गया, जो किठाना के ही निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों को चौकी में बुलाकर किशोर को सकुशल उनके हवाले कर दिया। बच्चे को सुरक्षित लौटाने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताकर धन्यवाद दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed