{"_id":"69bda850224cfb5a840a3093","slug":"questions-raised-on-irregularities-target-of-rs-2154-crore-income-set-kaithal-news-c-18-1-knl1004-869317-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल, 21.54 करोड़ आय का लक्ष्य तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल, 21.54 करोड़ आय का लक्ष्य तय
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। नगर पालिका कलायत में शुक्रवार को हुई बैठक में सचिव पवन कुमार की मौजूदगी में लेखाकार सचिन गिल ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया। बजट के अनुसार नगर पालिका ने वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ 54 लाख 33 हजार 500 रुपये आय का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें आय के साथ-साथ सरकार से मिलने वाली ग्रांट भी शामिल है।
वहीं व्यय का अनुमान 21 करोड़ 4 लाख 98 हजार रुपये रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि नगर पालिका के कुल 155 हेड व सब-हेड हैं, जिनके आधार पर आय-व्यय का संतुलन बनाते हुए विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
बैठक में प्रधान सहित सभी 16 निर्वाचित और दो मनोनीत पार्षद उपस्थित रहे। बैठक में पार्षदों ने विकास कार्यों को लेकर गंभीरता दिखाते हुए स्पष्ट कहा कि जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए नगर विकास को तेज करना जरूरी है। उन्होंने उन निर्माण एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, जो निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं करतीं या लापरवाही बरतती हैं।
पार्षदों का कहना था कि ऐसी एजेंसियां विकास कार्यों में बाधा बन रही हैं और इनके प्रति किसी भी प्रकार की रियायत नहीं बरती जानी चाहिए। उधर, अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि मजबूत आय संसाधनों से ही विकास कार्यों का प्रबंधन संभव है।
कर वसूली पर उठे सवाल : बैठक में हाउस टैक्स बकाया के मामलों को लेकर भी चर्चा हुई। पार्षदों ने सवाल उठाया कि जब आम नागरिकों से बकाया वसूली के लिए न्यायालय का सहारा लिया जा सकता है, तो शहर में स्थापित मोबाइल कंपनियों से टैक्स वसूली में नरमी क्यों बरती जा रही है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
नगर पालिका कार्यालय में अव्यवस्था को लेकर भी पार्षदों ने कड़ा रुख अपनाया। पार्षद प्रदीप राणा और प्रीत जगदेव ने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी लोग और ठेकेदार सरकारी कुर्सियों पर बैठकर रिकार्ड तक देख रहे हैं, जो सुशासन व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। इस पर नगर पालिका सचिव पवन कुमार ने कहा कि इस प्रकार की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लिया गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को सरकारी कुर्सियों पर बैठने या रिकार्ड देखने की अनुमति न दी जाए।
बैठक में नपा प्रधान अंकित राणा सहित पार्षद कुमारी रेणू धानियां, रवींद्र निर्मल बंटी, संजय सिंगला, आशीष राणा, उषा रानी, निशा राणा, प्रीत जगदेव, प्रदीप राणा, राजेश राणा, महीपाल पंवार, जगदीश रायका, विनोद जेष्ठ, अमित वाल्मीकि, पूनम धीमान, कविता कांसल आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos