सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Regular yoga practice brings about positive change: Dr. Dahiya

नियमित योगाभ्यास से आता है सकारात्मक परिवर्तन : डॉ. दहिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Regular yoga practice brings about positive change: Dr. Dahiya
विज्ञापन
कैथल। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन व आयुष विभाग की ओर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जखोली अड्डा में तीन दिवसीय सामान्य योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके दूसरे दिन प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।

प्रशिक्षण शिविर में जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी व एनएसएस कैडेटों के साथ-साथ नेहरू युवा केंद्र के सदस्य भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया के मार्गदर्शन में योग विशेषज्ञों और आयुष योग सहायकों ने प्रतिभागियों को सामान्य योग प्रोटोकॉल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यास सत्र के दौरान प्रतिभागियों को सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। साथ ही उन्हें सही श्वास तकनीक और योग की वैज्ञानिक उपयोगिता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. शकुंतला दहिया ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है, मानसिक तनाव कम होता है और व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग निर्धारित की गई है। इसका उद्देश्य प्रत्येक आयु वर्ग के लोगों को योग से जोड़कर उन्हें स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर जीवन के लिए प्रेरित करना है। योग जीवन को संतुलित, अनुशासित और सकारात्मक बनाने की एक संपूर्ण जीवनशैली है। उन्होंने प्रतिभागियों से स्वयं नियमित योग करने का आह्वान किया।

डॉ. दहिया ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर 18 जून तक जारी रहेगा। इसके बाद 19 जून को एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी कैथल में योग सेमिनार आयोजित किया जाएगा। वहीं 20 जून को जिला मुख्यालय सहित सभी छह ब्लॉकों में योग कार्यक्रमों की पायलट रिहर्सल करवाई जाएगी। 21 जून को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे जिले में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed