सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roadways deploys 10 additional buses for NEET.

Kaithal News: नीट के लिए रोडवेज ने लगाई 10 अतिरिक्त बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Roadways deploys 10 additional buses for NEET.
कैथल के बस अड्डे पर मौजूद ​यात्री। संवाद
विज्ञापन
कैथल। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के सफल और सुचारू आयोजन के लिए प्रशासन और रोडवेज विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परिवहन संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज विभाग ने बस अड्डे पर 10 अतिरिक्त बसें तैयार रखने का निर्णय लिया है।

यात्रियों और परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार इन बसों को विभिन्न रूटों पर भेजा जाएगा। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार बस अड्डे पर इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो परीक्षार्थियों को समय पर बस सुविधा उपलब्ध करवाने और मार्गदर्शन देने का कार्य करेंगे। विशेष रूप से कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और करनाल रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा देने के लिए रोल नंबर या एडमिट कार्ड दिखाने पर रोडवेज बसों में टिकट नहीं लिया जाएगा। विभाग ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अपने प्रवेश पत्र साथ रखें और समय से पहले यात्रा शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच केंद्रों पर होगी परीक्षा : जिले में इस बार पांच परीक्षा केंद्रों पर नीट का आयोजन होगा। इसमें 1841 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए एडीसी सुशील कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा आठ ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाए गए हैं जिनमें तीन को रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन

हेल्प डेस्क भी की जाएगी स्थापित : परीक्षार्थियों की सहायता के लिए परीक्षा दिवस पर एक हेल्प डेस्क भी स्थापित किया जाएगा। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए 01746-234203 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी। प्रशासन ने विद्यार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed