{"_id":"69c1990cbabd19979b03a22d","slug":"satbir-shines-in-khelo-masters-national-games-kaithal-news-c-245-1-kht1002-146810-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में चमके सतबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में चमके सतबीर
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
पदक के साथ सतबीर सिंह व अन्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पट्टी अफगान निवासी हिंदी प्राध्यापक सतबीर सिंह ने पांचवीं खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में तीन पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 20 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतिस्पर्धा के बीच सतबीर सिंह ने 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता, जबकि 1500 मीटर दौड़ में भी रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा 5000 मीटर वॉक में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।
उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके गांव, बल्कि पूरे प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है। सतबीर सिंह की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम मानी जा रही है।
गांव लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर सरपंच मीनू देवी, सरपंच प्रतिनिधि संदीप कुमार चाहर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
सतबीर सिंह का खेलों से जुड़ाव लंबे समय से रहा है। अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में वे रेसलिंग और जूडो के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने हाफ मैराथन और एथलेटिक्स की कई राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अनेक पदक जीते हैं। वर्तमान में वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेड़ी गुलाम अली में हिंदी प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं।
Trending Videos