{"_id":"6a330f1132eff1a53705d8c0","slug":"scooty-key-removed-traffic-constable-clashes-with-lawyer-kaithal-news-c-244-1-pnp1012-159117-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्कूटी की चाबी निकाली... वकील से यातायात के सिपाही की भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्कूटी की चाबी निकाली... वकील से यातायात के सिपाही की भिड़ंत
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-13-17 चौक पर सिपाही और अधिवक्ता के बीच हुई नौंकझौंक। सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जीटी रोड स्थित सेक्टर-13-17 चौक पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे यातायात पुलिस और एक अधिवक्ता के बीच जमकर विवाद हो गया। चेकिंग के दौरान यातायात पुलिसकर्मी द्वारा एक्टिवा की चाबी निकालने को लेकर शुरू हुआ मामला देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
अधिवक्ता इस्लाम अली अंसारी अपने निजी कार्य से महिला थाने की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे सेक्टर-13-17 चौक पर पहुंचे, वहां तैनात यातायात पुलिसकर्मी ने उनकी एक्टिवा रोककर चाबी निकाल ली और वाहन के कागजात दिखाने को कहा। इस पर अधिवक्ता ने पहले चाबी वापस करने की बात कही, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
अधिवक्ता का आरोप है कि चाबी वापस मांगने पर पुलिसकर्मी ने अभद्रता शुरू कर दी और वाहन इंपाउंड करने की धमकी दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने खुद को अधिवक्ता बताया तो पुलिसकर्मी और अधिक आक्रोशित हो गया और विवाद बढ़ गया। इसी दौरान दोनों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
वहीं, पुलिसकर्मी का कहना है कि अधिवक्ता ने चेकिंग के दौरान अभद्रता की, जिसके बाद उन्होंने वीडियो बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा है।
घटना के बाद जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी चाबी निकालने की कार्रवाई की निंदा की है। अधिवक्ता मनोज शर्मा और मेहूल जैन ने कहा कि पुलिस वाहन रोक सकती है, कागजात की जांच कर सकती है और नियम उल्लंघन पर चालान या इंपाउंड कर सकती है, लेकिन किसी वाहन की चाबी निकालने का अधिकार नहीं है।
अभी उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद जांच कराई जाएगी। सिपाही की गलती होगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-सुरेश सैनी, डीएसपी यातायात।