सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sikh pilgrims express resentment as the group bound for Pakistan returns from the border.

Kaithal News: पाकिस्तान के लिए रवाना जत्थे के बॉर्डर से लौटने पर सिख श्रद्धालुओं में नाराजगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sikh pilgrims express resentment as the group bound for Pakistan returns from the border.
मांगों का ज्ञापन देने कैथल लघु सचिवालय पहुंचे ​शिरोम​णि अकाली दल के नेता व सिख समाज के लोग। संव
विज्ञापन
कैथल। पाकिस्तान में सिखों के धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए हरियाणा से रवाना हुए जत्थे को 10 जून को अटारी बाॅर्डर से लौटा देने से सिख श्रद्धालुओं में भारी रोष है। इसके लिए शिरोमणि अकाली दल के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल कैथल उपायुक्त अपराजिता से मिलने पहुंचा और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

हालांकि उपायुक्त छुट्टी होने के कारण कार्यालय में नहीं मिली और ज्ञापन एसपी के रीडर ने लिया। उन्होंने अधिकारियों के जरिये ज्ञापन सीएम तक पहुंचाने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया। शिरोमणि अकाली दल के हरियाणा राज्य के प्रभारी हरकेश सिंह मोड़ी ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब रवाना हुए जत्थे को बॉर्डर पर रोका गया और फिर जत्थे को लौटना पड़ा। जबकि दिल्ली और पंजाब से रवाना हुआ जत्था पाकिस्तान स्थित पवित्र गुरुधामों के दर्शन के लिए बॉर्डर पार गया। बीएसएफ के अधिकारियों ने जानकारी दी कि हरियाणा के श्रद्धालुओं की सत्यापित सूची संबंधित विभागों की ओर से समय पर उपलब्ध नहीं करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हरियाणा सरकार के संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण श्रद्धालु अपने धार्मिक अधिकारों से वंचित रखे गए। इस घटना से सिख समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। वैसे तो हरियाणा सरकार व सीएम नायब सिंह सैनी गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस हरियाणा में मनाते हैं लेकिन जहां उनकी शहीदी हुई थी, वहां जाने वाले श्रद्धालुओं को जाने से रोक रहे हैं। ये सिख समाज का अपमान है और इसको सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उनकी मांग है कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच करवाई जाए, दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, प्रभावित श्रद्धालुओं से हरियाणा सरकार सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करे, भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए जवाबदेह और पारदर्शी व्यवस्था बनाई जाए और सिख समाज के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करके उनकी भावनाओं और सुझावों को उचित महत्व दिया जाए। इस मौके पर पृथीपाल सिंह झब्बर, प्रीतम सिंह ढिल्लों, गुरदीप सिंह चीमा, गुरुमुख सिंह, हरताज सिंह, हरजीत सिंह, बलविंद्र सिंह व हरदीप सिंह रंधावा मौजूद रहे।
सिखों की पगड़ी बांधने वाले सीएम को नहीं करना चाहिए सिखों का अपमान
शिरोमणि अकाली दल के हरियाणा राज्य के प्रभारी हरकेश सिंह मोड़ी ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी पिछले करीब एक साल से सिखों की पगड़ी बांधकर आए दिन हरियाणा और पंजाब में सिख समाज के बीच जा रहे हैं। ऐसे में जो पगड़ी उन्होंने धारण की है उसका सम्मान उनको करना चाहिए और सिख संगत का ऐसा अपमान नहीं करना चाहिए था। कई सरकारें आईं लेकिन सिखों के जत्थे अपने गुरुओं के दर्शन के लिए जाते रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब सिखों को अपने धार्मिक अधिकारों से वंचित किया गया हो।

मांगों का ज्ञापन देने कैथल लघु सचिवालय पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के नेता व सिख समाज के लोग। संव

मांगों का ज्ञापन देने कैथल लघु सचिवालय पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के नेता व सिख समाज के लोग। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed