सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Six lakh bags of wheat were lifted in the mandis, worth 35 thousand

Kaithal News: मंडियों में गेहूं के छह लाख कट्टे, 35 हजार का हुआ उठान

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 13 Apr 2026 03:48 AM IST
विज्ञापन
Six lakh bags of wheat were lifted in the mandis, worth 35 thousand
कैथल की अनाज मंडी में लगी गेहूं की ढेरी।
विज्ञापन
कैथल। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद के साथ अब उठान प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मंडियों में करीब छह लाख कट्टे पड़े हैं। पहले दिन 35 हजार कट्टों का उठान किया गया, जिससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। प्रशासन ने उठान प्रक्रिया को और गति देने के निर्देश दिए हैं, ताकि मंडियों में जगह की कमी न हो और किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। हालांकि मंडियों में रविवार को कोई खरीद नहीं हुई है।
Trending Videos

जिले में विभिन्न एजेंसियों की ओर से शनिवार तक कुल 1 लाख 26 हजार 78 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभागकी ओर से 57 हजार 345 मीट्रिक टन, हैफेड की ओर से 41 हजार 888 मीट्रिक टन तथा हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा 26 हजार 845 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। जिले की विभिन्न मंडियों में गेहूं की आवक और खरीद लगातार जारी है। प्रमुख मंडियों में चीका मंडी में 14,109 मीट्रिक टन, चीका अतिरिक्त मंडी में 21,385 मीट्रिक टन, कैथल नई अनाज मंडी में 16,523 मीट्रिक टन तथा कैथल अतिरिक्त नई अनाज मंडी में 19,560 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इसके अलावा कलायत मंडी में 7,723 मीट्रिक टन, राजौंद मंडी में 7,465 मीट्रिक टन, रामथली मंडी में 4,474 मीट्रिक टन और सीवन मंडी में 4,211 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य मंडियों में भी खरीद का सिलसिला जारी है, जिसमें जाखोली, करोड़ा, किठाना, पाई, गोहरा, बाबा लदाना, बालबेहड़ा, बडसिकरी खुर्द, भागल, भुसला और सांघण सहित कई स्थानों पर सैकड़ों से लेकर हजारों मीट्रिक टन तक गेहूं की आवक दर्ज की गई है। डीसी अपराजिता ने कहा कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडियों में लेकर आएं, ताकि गुणवत्ता संबंधी किसी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से खरीद और उठान दोनों प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है, जिससे किसानों को समय पर भुगतान और सुविधाएं मिल सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed