{"_id":"6a85fd33be09c8f35d02cd98","slug":"sp-and-adc-inspected-the-venue-for-the-chief-ministers-visit-to-jadaula-kaithal-news-c-245-1-kht1013-153954-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मुख्यमंत्री के जड़ौला दौरे को लेकर एसपी व एडीसी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मुख्यमंत्री के जड़ौला दौरे को लेकर एसपी व एडीसी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
Thu, 20 Aug 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
जड़ौला में कार्यक्रम सथल का जायजा लेते एसपी और एडीसी। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव जड़ौला में वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रस्तावित दौरे कार्यक्रम के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सुदन व एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजक समिति के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियां को गंभीरता के साथ अंतिम रूप दिया जाए। आयोजन में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे।
इस कार्यक्रम में किए जाने वाले यज्ञ में मुख्य यजमान के तौर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भाग लेंगे। उन्होंने सबसे पहले हैलीपैड का निरीक्षण किया। उसके बाद मंदिर परिसर पर पहुंचे, जहां पूर्व राज्यसभा सांसद एवं कार्यक्रम संयोजक ईश्वर सिंह तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया।
इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पंडाल, मंच, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, वीआईपी प्रवेश, आमजन के बैठने की व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित रूप से संपन्न करवाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश, एसडीएम संजय कुमार, डीएसपी बीरभान, सुशील प्रकाश, रोहताश, रमेश गुलिया, रमेश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
प्रवेश मार्ग निगरानी के दिए निर्देश
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने सभी पुलिस विभाग के अधिकारियों को वीआईपी के प्रवेश मार्ग निगरानी करने, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा घेरा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गर्मी के मौसम को देखते हुए एडीसी ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त मात्रा में पेयजल, पंखे, बिजली व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल और पूरे रूट पर साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी कार्यक्रम के लिए लगाई गई है, वे पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।