{"_id":"69cc29bdcdbe426af50355e0","slug":"sports-nurseries-will-start-from-today-kaithal-news-c-245-1-kn11005-147230-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आज से शुरू होंगी खेल नर्सरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आज से शुरू होंगी खेल नर्सरियां
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए राहत भरी खबर है। एक अप्रैल से खेल विभाग की चयनित खेल नर्सरियां दोबारा शुरू हो रही हैं, जिससे खिलाड़ियों को फिर से अभ्यास और प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
अतिरिक्त जिला खेल अधिकारी डॉ. देवेंद्र ने बताया कि पहले चरण में करीब 23 खेल नर्सरियों को शुरू किया जा रहा है। इन नर्सरियों में खिलाड़ियों को रहने, खाने-पीने और प्रशिक्षण की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को मिलने वाला डाइट भत्ता भी एक अप्रैल से दोबारा शुरू कर दिया गया है। प्रत्येक खिलाड़ी को 500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे, जिससे उन्हें पोषणयुक्त आहार मिल सके और वे अपने खेल प्रदर्शन को बेहतर बना सकें। हर नर्सरी में
लगभग 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह भत्ता खिलाड़ियों के शारीरिक विकास और फिटनेस बनाए रखने में सहायक साबित होगा।
अतिरिक्त खेल अधिकारी ने बताया कि खेल नर्सरियों का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। अनुभवी कोचों द्वारा नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा और खिलाड़ियों की प्रगति पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।
नर्सरियों के दोबारा शुरू होने से जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि भी बढ़ेगी। साथ ही, खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम वर्क और प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होगा।
इस निर्णय को लेकर अभिभावकों और खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद नर्सरियों के शुरू होने से बच्चों को अपने खेल को निखारने का अच्छा अवसर मिलेगा। डॉ. देवेंद्र ने खिलाड़ियों से कहा कि वे नियमित अभ्यास करें और सुविधाओं का लाभ उठाकर जिले का नाम रोशन करें।
Trending Videos