{"_id":"6a330d57673a15cb0c02b089","slug":"students-depicted-the-12-year-development-journey-in-colours-kaithal-news-c-244-1-sknl1016-159095-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यार्थियों ने 12 वर्षों की विकास यात्रा को रंगों में उकेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यार्थियों ने 12 वर्षों की विकास यात्रा को रंगों में उकेरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
बीआरसी हॉल में ऑन स्पॉट पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का निरीक्षण करते डीईओ राकेश बूरा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा में चलाए जा रहे विशेष राज्यव्यापी प्रचार अभियान के तहत जिला शिक्षा विभाग की ओर से बीआरसी हॉल में ऑन द स्पॉट पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के राजकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम पांच स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
प्रतियोगिता का मुख्य विषय केंद्र और राज्य सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां तथा जनकल्याणकारी योजनाएं रहा। विद्यार्थियों ने रंगों और चित्रों के माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों, सामाजिक योजनाओं और जनहितकारी पहलों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और कलात्मक अभिव्यक्ति देखने लायक रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने की, जबकि आयोजन का संचालन और समन्वय जिला कल्चरल कोऑर्डिनेटर संदीप रत्तेवाल के मार्गदर्शन में किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।
विज्ञापन
संदीप रत्तेवाल ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया है। इससे उनमें सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन सविता नरवाल, रीतू रत्तेवाल, कमलजीत, अभिषेक बासु, मीनाक्षी, नवीन, महाबीर और शरणजीत ने किया। कार्यक्रम की एंकरिंग ज्योति भाटिया और मुकेश बोस ने की। इस अवसर पर जयपाल सरोहा, साहब सिंह रंगा, कंवर भान, रीतू छिकारा, मोनिका और अंजलि शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आज होगी वोक्स पॉप वीडियो प्रतियोगिता
जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि 18 जून को बीआरसी हॉल में वोक्स पॉप वीडियो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के सभी राजकीय और निजी विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का विषय भी केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां और जनकल्याणकारी योजनाएं रहेगा। इससे विद्यार्थियों को अपनी अभिव्यक्ति और संवाद कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।