सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sumit gearing up for the Asian Boxing Championships.

Kaithal News: एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे सुमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Sumit gearing up for the Asian Boxing Championships.
सुमित
विज्ञापन
कैथल। जिले के युवा मुक्केबाज सुमित इन दिनों एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप की तैयारियों में पूरी मेहनत के साथ जुटे हुए हैं। 3 जुलाई से 16 जुलाई तक इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर के चुनिंदा खिलाड़ी भाग लेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए सुमित रोजाना कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।


सुमित के पिता महेंद्र कुमार ने बताया कि सुमित का चयन उसके शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। एशियन चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। ऐसे में प्रतियोगिता काफी प्रतिस्पर्धात्मक रहने वाली है। कोच अमरजीत ने बताया कि सुमित प्रतिदिन सुबह 5 बजे से लेकर 8 बजे तक और शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक अभ्यास कर रहे हैं। इस दौरान वह रिंग प्रैक्टिस, फिटनेस ट्रेनिंग और तकनीकी सत्रों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम में दौड़, शक्ति बढ़ाने वाले व्यायाम, स्पैरिंग मुकाबले और मानसिक मजबूती से जुड़ी गतिविधियां भी शामिल हैं। परिवार के सदस्यों का कहना है कि सुमित बचपन से ही खेलों के प्रति समर्पित रहे हैं और बॉक्सिंग में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए परिवार और खेल प्रेमियों को उनसे एशियन चैंपियनशिप में भी पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन


सुमित ने कहा कि एशियन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है। वह प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारत के लिए पदक जीतने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि कोच और परिवार का सहयोग उन्हें लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

खेल प्रेमियों का मानना है कि यदि सुमित इसी तरह मेहनत करते रहे तो भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलताएं हासिल कर सकते हैं। जिले के खिलाड़ियों के लिए भी उनकी उपलब्धियां प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं।

उपलब्धियां
वर्ष 2025 में आयोजित एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
वर्ष 2026 में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed