सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sunil of Crorepati, who went to America via donkey, dies.

Kaithal News: डोंकी के रास्ते अमेरिका गए करोड़ा के सुनील की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Sunil of Crorepati, who went to America via donkey, dies.
विज्ञापन
पूंडरी। पूंडरी क्षेत्र के करोड़ा गांव के एक युवक की अमेरिका में हार्टअटैक से मौत होने से गांव में शोक की लहर फैल गई। 28 वर्षीय सुनील उर्फ मोना, पुत्र राजेंद्र, का हृदयाघात से निधन होने की सूचना है। सुनील करीब तीन वर्ष पहले बेहतर भविष्य की उम्मीद में खेती की जमीन बेचकर लाखों रुपये खर्च कर डोंकी के रास्ते अमेरिका गया था।
Trending Videos


गांव में उसका भाई खेतीबाड़ी का काम करता है। सुनील की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अब सबसे बड़ी चिंता उसके शव को भारत लाने की है, क्योंकि परिवार पहले से ही कर्ज और खर्चों के बोझ से जूझ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम का माहौल है और लोग परिवार के दुख में सहभागी बन रहे हैं। इस संबंध में एनआरआई डॉ. लोहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की है कि वे सुनील के पार्थिव शरीर को भारत लाने में परिवार की मदद करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed