{"_id":"69bc4dd3f3076e3f80055248","slug":"surajmal-jat-stadium-in-a-bad-condition-players-are-troubled-by-the-filth-kaithal-news-c-18-1-knl1004-868645-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सूरजमल जाट स्टेडियम बदहाल, गंदगी से खिलाड़ी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सूरजमल जाट स्टेडियम बदहाल, गंदगी से खिलाड़ी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के सूरजमल जाट खेल स्टेडियम की हालत इन दिनों बदहाल बनी हुई है। परिसर में फैली गंदगी, टूटी कुर्सियां और अव्यवस्थित खेल सुविधाएं खिलाड़ियों व आने-जाने वालों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं।
स्टेडियम में जगह-जगह कूड़ा-कचरा और मादक पदार्थों के अवशेष पड़े होने से माहौल खराब हो रहा है। दर्शक दीर्घा की कई कुर्सियां टूटी हुई हैं, जिनमें से लोहे के सरिए बाहर निकले हुए हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। खिलाड़ियों का कहना है कि अभ्यास के दौरान उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खिलाड़ी रोहित ने बताया कि वह रोज अभ्यास के लिए आते हैं, लेकिन गंदगी और खराब सुविधाओं के कारण परेशानी होती है और चोट लगने का डर बना रहता है।
खिलाड़ी संदीप ने बताया कि बास्केटबॉल कोर्ट की हालत भी खराब है और नेट टूटा हुआ है, जिससे खेल प्रभावित होता है। दीपक के अनुसार, स्टेडियम शहर का प्रमुख खेल केंद्र होने के बावजूद स्थिति दयनीय है और रखरखाव पर ध्यान देने की जरूरत है।
वहीं खिलाड़ी प्रवीन ने कहा कि नियमित सफाई और निगरानी के अभाव में असामाजिक तत्व यहां गंदगी फैलाते हैं। उन्होंने प्रशासन से स्टेडियम की सफाई, मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
Trending Videos